{"_id":"60a1f929f52b98463e6b039e","slug":"saharanpur-news-samajwadi-party-district-vice-president-abdul-ghafoor-has-announced-that-cm-yogi-will-be-opposed-by-the-black-flag","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष का एलान, काले झंडे दिखाकर करेंगे सीएम योगी का विरोध, ये हैं बड़ी मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष का एलान, काले झंडे दिखाकर करेंगे सीएम योगी का विरोध, ये हैं बड़ी मांगें
Mon, 17 May 2021 10:33 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 17 May 2021 10:33 AM IST
सार
सीएम योगी के दौरे से पहले समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ने बड़ा एलान किया है। अब्दुल गफूर ने कहा सीएम योगी को काले झंडे दिखाकर विरोध किया जाएगा। जानिए आखिर इनकी मांगें क्या हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अब्दुल गफूर ने विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर आगमन पर काले झंडे दिखाकर विरोध करने की घोषणा की है। उन्होंने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने, दवाइयों एवं ऑक्सीजन की किल्लत होने सहित कई आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
मीडिया को जारी बयान में अब्दुल गफूर ने कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर किसान पिछले छह महीने से आंदोलनरत हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है। कहा कि बेरोजगारी चरम पर होने, महंगाई बढ़ने, कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं होने, ऑक्सीजन आपूर्ति सुचारु करने, आजम खान की रिहाई कराने, किसानों का बिजली बिल माफ करने, बच्चों की स्कूल फीस माफ करने और कोरोना संक्रमण से मरने वालों के परिवार को दस-दस लाख रुपये का मुआवजा दिलाने सहित अन्य मांग की हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ने से अभिभावकों पर दोहरी मार पड़ रही है। साथ ही कहा कि आज मुख्यमंत्री के आगमन का काले झंडे दिखाकर विरोध किया जाएगा।