{"_id":"63b56de0e35b3b1f403601f4","slug":"saharanpur-news-police-have-arrested-to-a-prized-accused-and-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आखिर दबोचा गया 10 हजार का इनामी बदमाश, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आखिर दबोचा गया 10 हजार का इनामी बदमाश, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Wed, 04 Jan 2023 05:46 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 04 Jan 2023 05:46 PM IST
सार
Saharanpur News : 10 हजार का इनामी बदमाश आखिर दबोचा गया। पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद में तीतरो पुलिस ने पिछले आठ माह से फरार चल रहे 10 हजार के इनामी बदमाश सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव धानवा निवासी सुनील पुत्र चंद्रभान के खिलाफ गत वर्ष अप्रैल माह में दुष्कर्म और पोस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस उसी समय से आरोपी की तलाश कर रही थी। एसएसपी द्वारा उसके ऊपर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बागपत में राहुल गांधी ने लालचंद से की बात, भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम को पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी तीतरो नगर के नानौता चौराहे पर कहीं बाहर जाने की कोशिश में है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। वहीं बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें: Meerut: शिवम मावी ने ड्रीम डेब्यू से खुद को किया साबित, अभ्यास मैच में रैना ने कहा था-आगे जाएगा ये लड़का