फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News : Nakur SDM court has sacked village head Zulfana of Ghatampur

डूब गए जुल्फाना के अरमान: प्रधान पद हुई बर्खास्त, SDM कोर्ट ने इस वजह से सुनाया बड़ा फैसला

Mon, 12 Jun 2023 08:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 12 Jun 2023 08:24 PM IST
सार

UP News : सहारनपुर में घाटमपुर गांव की प्रधान जुल्फाना को बर्खास्त कर दिया गया है। जानिए आखिर उन्हें बर्खास्त करने के पीछे क्या बड़ी वजह है।

विज्ञापन
Saharanpur News : Nakur SDM court has sacked village head Zulfana of Ghatampur
बर्खास्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के नकुड़ में एसडीएम कोर्ट ने ब्लाक गंगोह के गांव घाटमपुर की ग्राम प्रधान जुल्फाना को नामांकन के समय आयु कम होने के चलते अयोग्य घोषित करते हुए पद से बर्खास्त कर दिया है।

विज्ञापन


एसडीएम अजय कुमार अम्बष्ट ने बताया कि वर्ष 2021 में हुए ग्राम प्रधान पद के चुनाव में निर्वाचित ग्राम प्रधान जुल्फाना पत्नी इसरार निवासी गांव घाटमपुर की आयु कम होने के कारण एसडीएम कोर्ट में दो याचिका अंतर्गत धारा 12सी यूपी पंचायत राज अधिनियम 1947 के तहत रानी बनाम जुल्फाना व नरगिस बेगम बनाम जुल्फाना गांव घाटमपुर द्वारा दायर की गई थी। जिसमें दोनों पक्षों को साक्ष्य व सुनवाई का अवसर दिया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: देवी-देवताओं पर की अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेताओं का हंगामा, मवाना में धर्म परिवर्तन का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि न्यायालय में प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर जुल्फाना की उम्र निर्धारित 21 वर्ष से कम पाई गई। जिसके चलते सोमवार को एसडीएम कोर्ट ने अंतिम आदेश पारित किया कि ग्राम पंचायत घाटमपुर की वर्ष 2021 के चुनाव में निर्वाचित ग्राम प्रधान जुल्फाना पत्नी इसरार की नामांकन के समय आयु निर्धारित 21 वर्ष पूर्ण न होने के कारण प्रधान पद के लिए योग्य न होने के कारण प्रधान पद से बर्खास्त के आदेश पारित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: अधिवक्ता हत्याकांड: मास्टरमाइंड भाटी गिरफ्तार, घर के बाहर दिन निकलते ही वारदात को दिया था अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed