Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Payment made in excess of the MB (Measurement Book) for road construction.

Saharanpur News: सड़क निर्माण में एमबी से ज्यादा कर दिया भुगतान

Tue, 17 Nov 2026 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Payment made in excess of the MB (Measurement Book) for road construction.
ग्राम पंचायत जसबंतपुर में सड़क निर्माण कार्य का बिल। स्रोत ई स्वराज पोर्टल
- नजीबाबाद ग्राम पंचायत जसवंतपुर का मामला
विज्ञापन

- ई-ग्राम स्वराज पोर्टल से पकड़ में आया मामला, कई भुगतान में लगाए गलत बिल
संवाद न्यूज एजेसी
बिजनौर। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन की अनियमितताओं के मामले सामने आ रहे हैं। नजीबाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत जसवंतपुर में सड़क और नाली निर्माण के भुगतान में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। यहां निर्माण कार्य की माप पुस्तिका (एमबी) और ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड बिल में दर्ज धनराशि से अधिक भुगतान कर दिया गया। पोर्टल पर उपलब्ध विवरण से यह अंतर पकड़ में आया है।

ग्राम पंचायत जसवंतपुर में हुसैनी के घर से असलम के प्लॉट तक सीसी सड़क और नाली का निर्माण कराया गया था। इस कार्य के लिए ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर 5,33,252 रुपये का बिल अपलोड किया गया। जबकि इसके सापेक्ष 5,48,750 रुपये का भुगतान कर दिया गया। इस तरह पोर्टल पर दर्ज बिल की धनराशि से 15,498 रुपये अधिक भुगतान किया गया। इससे साफ जाहिर है कि एमबी से 15,498 रुपये का अधिक भुगतान किया गया। यह भुगतान मार्च 2026 में किया गया है।
विज्ञापन

विकास कार्यों में खर्च होने वाली धनराशि और भुगतान का विवरण ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर दर्ज किया जाता है। इसकी पड़ताल में अधिक भुगतान का खुलासा हुआ। वहीं, कई भुगतानों के साथ गलत बिल लगाए गए हैं। इससे ग्राम पंचायत में कराए गए अन्य विकास कार्यों के भुगतान की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- सिविल कार्य करने वाली फर्म से कराई हैंडपंप की मरम्मत
सिविल कार्य करने वाली फर्म रणवीर कॉन्ट्रैक्टर एवं सप्लायर्स से ही ज्यादातर काम कराए गए। इस फर्म को ठेली मरम्मत, हैंडपंप मरम्मत, साफ-सफाई, लाइटों और पुलिया निर्माण सहित अन्य कार्यों का भुगतान किया गया। जबकि, यह फर्म सिर्फ निर्माण कार्य ही कर सकती है।
-- बिल के स्थान पर अपलोड कर दी हाथ से लिखी पर्ची
नजीबाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिजौरी में सड़क पर डाले गए पत्थर का पोर्टल पर पक्का बिल अपलोड नहीं किया गया। इसके स्थान पर हाथ से लिखी पर्ची अपलोड की गई है। क्षतिग्रस्त मार्ग पर पत्थर डालने का हिमेंद्र सिंह कॉन्ट्रैक्टर को 18762 रुपये का भुगतान किया गया। इस बिल पर सचिव के हस्ताक्षर भी नहीं हैं।
- बिना मुहर के बिल, कर दिया लाखों का भुगतान
नजीबाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत बरमपुर में ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर सड़क निर्माण का बिल अपलोड किया गया। शेर सिंह के मकान से विजय के मकान तक सीसी रोड निर्माण करने का बिल अपलोड किया। इस बिना मुहर और तारीख वाले बिल पर ही एसएम कांट्रैक्टर एवं सप्लायर्स को 135000 का भुगतान कर दिया गया। इसके अलावा धूम सिंह के घर से अशोक कुमार के घर तक सीसी रोड के निर्माण का 1,18055 रुपये का भुगतान किया गया। इस बिल पर किसी की मुहर नहीं लगी थी।

-- वर्जन :
एमबी से ज्यादा भुगतान करना नियम विरुद्ध है। इसमें कोई दूसरा काम भी शामिल हो सकता है। मामले की जांच कराई जाएगी। -डॉ. प्रीतम सिंह, डीपीआरओ, बिजनौर

ग्राम पंचायत जसबंतपुर में सड़क निर्माण कार्य का बिल। स्रोत ई स्वराज पोर्टल

ग्राम पंचायत जसबंतपुर में सड़क निर्माण कार्य का बिल। स्रोत ई स्वराज पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed