अधिवक्ता हत्याकांड: मास्टरमाइंड भाटी गिरफ्तार, घर के बाहर दिन निकलते ही वारदात को दिया था अंजाम
मेरठ में अधिवक्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी नीरज समेत चार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। रविवार देर रात मास्टरमाइंड सुंदर भाटी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के टीपी नगर में महिला अधिवक्ता अंजली गर्ग हत्याकांड की साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड सुरेश भाटी को टीपीनगर पुलिस ने रविवार रात फुटबाल चौक से गिरफ्तार कर लिया। सीओ शुचिता सिंह ने बताया कि सुरेश भाटी ने कबूल किया कि उसने यशपाल और नीरज शर्मा के साथ मिलकर शूटरों से हत्याकांड को अंजाम दिलाया था।
टीपीनगर के न्यू मेवला काॅलोनी में सात जून को अंजली की घर के बाहर गेट पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसकी साजिश टीपीनगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर सुरेश भाटी, शालू बेकरी के मालिक माधवपुरम निवासी यशपाल एवं माधवपुरम निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका के पति नीरज शर्मा ने रची थी।
यह भी पढ़ें:Meerut News Live: तापमान में थोड़ी गिरावट, गर्मी बरकरार, बिजनौर में प्रसूता की मौत पर अस्पताल में हंगामा
सुरेश भाटी और यशपाल का अंजली से मकान के कब्जे को लेकर विवाद था। अंजली ने इनके खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवा दिया था। नीरज शर्मा के खिलाफ भी अंजली ने कई मुकदमे दर्ज करा रखे थे। सुरेश और यशपाल ने नीरज को दो लाख रुपये देने की बात कहकर शूटरों से हत्या कराने की जिम्मेदारी दी थी।
नीरज ने शूटर लिसाड़ी गांव के अनुज उर्फ मनहर और बेरीपुरा के रोहित उर्फ काकुल को तैयार किया था। फिर दोनों ने हत्या को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस यशपाल, नीरज, शूटर अनुज और रोहित को गिरफ्तार कर चुकी है।
थाना प्रभारी संत शरण सिंह ने बताया कि अब सुरेश भाटी को गिरफ्तार किया गया है। सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह ने बताया कि हत्या के लिए तमंचा बेरीपुरा के गोल्डी उर्फ सागर ने उपलब्ध कराया था, उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
अधिवक्ता अंजली हत्याकांड में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में मजबूत साक्ष्य शामिल किए जाएंगे। सीसीटीवी फुटेज को भी चार्जशीट का अहम हिस्सा बनाया जाएगा। -शुचिता सिंह, सीओ ब्रह्मपुरी