फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Maulana Mahmood Madani statement come on gyanvapi masjid case

Deoband: ज्ञानवापी मामले में मदनी का बयान, लगाया बड़ा आरोप, विभिन्न संगठनों से की ये अपील

Wed, 18 May 2022 09:04 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 18 May 2022 09:04 PM IST
सार

ज्ञानवापी मामले पर मौलाना महमूद मदनी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व और पक्षपाती मीडिया इसे भावनात्मक लबादे में लपेट कर दो समुदायों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन
Saharanpur News: Maulana Mahmood Madani statement come on gyanvapi masjid case
मौलाना महमूद मदनी - फोटो : amar ujala

विस्तार

ज्ञानवापी मस्जिद मुद्दे पर बुधवार को जारी बयान में जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि यह मामला सांप्रदायिक तत्वों की शरारत की वजह से इन दिनों सार्वजनिक और न्यायिक स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ असामाजिक तत्व और पक्षपाती मीडिया इसे भावनात्मक लबादे में लपेट कर दो समुदायों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन


मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद जैसे मुद्दे को सड़क पर न लाया जाए, साथ ही सभी प्रकार के सार्वजनिक प्रदर्शनों से बचा जाए। क्योंकि मस्जिद प्रबंधतंत्र पक्षकार के रूप में विभिन्न अदालतों में मजबूती के साथ मुकदमा लड़ रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: थाने में एक साथ आत्मदाह करने पहुंच गईं चार महिलाएं, पुलिसकर्मियों के फूले हाथ-पांव, घंटों चला हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


मदनी ने देश के विभिन्न संगठनों से अपील की है कि वह इसमें सीधे हस्तक्षेप न करें। इसके साथ ही उलमा और मुस्लिम समाज के लोग इस मुद्दे पर टीवी चैनलों की बहस में हिस्सा लेने से बचें।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: शादी... खुशियां और खौफनाक अंत, चंद महीनों बाद ही उजड़ गया परिवार, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed