फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News Gang rape case registered against four including three sons of Haji Iqbal

Saharanpur: हाजी इकबाल के तीन बेटो समेत चार के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 14 Oct 2022 09:07 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 14 Oct 2022 09:07 PM IST
सार

एसएसपी ने बताया कि मिर्जापुर पुलिस ने पीड़िता की ओर से उक्त चारों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शाहबान को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Saharanpur News Gang rape case registered against four including three sons of Haji Iqbal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के तीन बेटो समेत चार लोगों के खिलाफ भजनपुरा दिल्ली की एक विवाहिता ने सामुहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट मिर्जापुर थाने में दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि फर्जी डिग्री देने के बहाने उसे ग्लोकल यूनिवर्सिटी में बुला कर उसके साथ इस कृत्य को अंजाम दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि उक्त घटना इसी वर्ष मार्च की है। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए  पीड़िता ने बताया कि उसकी ननद ने इंटर किया था। उसे जानकारी मिली थी कि हाजी इकबाल की ग्लोकल यूनिवर्सिटी में ग्रेजुऐशन की फर्जी डिग्री मिल जाएगी। उसने यहां आकर जानकारी ली तो ग्लोकल यूनिवर्सिटी में कार्यरत मिर्जापुर निवासी शाहबान पुत्र दिलशाद ने उसे फर्जी डिग्री दिलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


मार्च में पीड़िता अपनी ननद के साथ ग्लोकल यूनिवर्सिटी आई थी। जहां पर शाहबान ने उसे हाजी इकबाल के बेटो अलीशान, जावेद और अफजाल से मिलवाया। इन्होंने तमाम कागजात देखने के बाद कुछ और दस्तावेज मांगे। वे यहां नहीं होने पर इन्होंने उसकी ननद को कागजात लेने के लिए दिल्ली वापस भेज दिया। आरोपियों ने पीड़िता को ग्लोकल यूनिवर्सिटी के प्लैट में रहने की बात कही। आरोप है कि रात्रि में उक्त चारों आरोपियों ने पीड़िता के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। बाद में आरोपियों ने किसी को इसकी जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि मिर्जापुर पुलिस ने पीड़िता की ओर से उक्त चारों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शाहबान को भी गिरफ्तार कर लिया है। जबकि हाजी इकबाल के तीन बेटे अलीशान, जावेद और अफजाल अन्य मामलो में इस समय जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed