{"_id":"62230c08c59fcb71902244ba","slug":"saharanpur-news-father-molested-his-nine-year-old-daughter-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्री का रिश्ता तार-तार: नौ साल की बेटी के साथ शर्मनाक हरकत, महिला ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता-पुत्री का रिश्ता तार-तार: नौ साल की बेटी के साथ शर्मनाक हरकत, महिला ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 05 Mar 2022 12:36 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:36 PM IST
सार
सहारनपुर में पिता-पुत्री के रिश्ते को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपनी नौ साल की बेटी के साथ ही शर्मनाक हरकत कर दी। महिला ने अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद में नानौता थाना क्षेत्र के गांव में एक व्यक्ति ने पिता-पुत्री के रिश्ते को कलंकित करते हुए मासूम बेटी के साथ शर्मनाक हरकत कर दी। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
नानौता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार की शाम को उसका पति अपनी नौ वर्षीय बेटी को किसी बहाने से कमरे में ले जाकर अश्लील हरकतें करते हुए छेड़खानी करने लगा। बेटी ने रोते हुए छेड़खानी का विरोध कर शोर मचा दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक सीन: ...जब तेंदुए को घर में देख सहम गए लोग, दहशत में गुजरे 10 घंटे, देखिए मौके की तस्वीरें
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि पुत्री का शोर सुनकर वह उसके पास गई और पति से इस बारे में पूछा तो वह उसके साथ मारपीट करते हुए घर से फरार हो गया। इसके बाद महिला बच्ची को लेकर थाने पहुंची और अपने पति के खिलाफ तहरीर दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता सुनील के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: खौफ के वो 10 घंटे: इधर से उधर दौड़ता रहा तेंदुआ, दहशत में हर तरफ मचती रही भगदड़, तस्वीरें देख सहम जाएंगे आप
थानाध्यक्ष चंद्रसेन सैनी ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने अपने पति पर बेटी के साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी का आरोप लगाया है। आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।