फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Clash between two parties over land dispute, many injured

Saharanpur News: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, 12 महिलाओं समेत 19 घायल

Thu, 27 Apr 2023 11:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 27 Apr 2023 11:42 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में गुरुवार सुबह दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। बताया गया कि संघर्ष के दौरान  महिलाओं समेत कुल 19 लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Saharanpur News: Clash between two parties over land dispute, many injured
संघर्ष के दौरान घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव बड़वाला में गुरुवार सुबह आबादी की सवा बीघा भूमि पर मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हुआ, जिसमें 12 महिलाओं समेत 19 लोग घायल हुए हैं। घायलों को बेहट पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगा रहे हैं। 

विज्ञापन


गांव बड़वाला निवासी सुशीला व हुकम सिंह के बीच आबादी की सवा बीघा भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा है। गुरुवार सुबह सुशीला पक्ष के लोग विवादित भूमि पर बने छप्पर में भूसा डाल रहे थे। इस पर हुकम पक्ष के लोगों ने उन्हें भूसा डालने से मना किया। इसे लेकर कहासुनी होने के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: निकाय चुनाव से पहले सुनारिया जेल से बरनावा आश्रम पहुंच सकता है राम रहीम

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें एक पक्ष से सुशीला (45) पत्नी मन्नू, नीटू (38) पुत्र बाबूराम, लविश (15) पुत्र नीटू, रमेशो 60) पत्नी बाबूराम, शिवानी (20) पुत्री मन्नू, कमलेश (40) पत्नी सोनू, पूजा (35) पत्नी नीटू व दूसरे पक्ष से हुकम सिंह (70) पुत्र चंदा, अरुण (30) पुत्र अमरपाल, रेणुका (19) पुत्री अमरपाल, नीलू (13) पुत्री अमरपाल, सोमवती (35) पत्नी रामेश्वर, ममता (45) पत्नी बिरमपाल, प्रेमो (50) पत्नी अमरपाल, रामनाथ (24) पुत्र कंवरपाल, प्रीति (22) पत्नी रामनाथ, आरती (16) पुत्री कंवरपाल, कंवरपाल (50) पुत्र ओमप्रकाश व रामेश्वर (36) पुत्र हुकम सिंह घायल हो गए। 

सूचना मिलने पर बेहट पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी भिजवाया। यहां से आरती, प्रेमो और ममता को गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर भी हमला करने का आरोप लगा रहे थे।

इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय ने बताया, कि दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed