{"_id":"64493b0d68efaef5e8066e86","slug":"ram-rahim-can-come-to-barnawa-ashram-before-the-civic-elections-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-717-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: निकाय चुनाव से पहले सुनारिया जेल से बरनावा आश्रम पहुंच सकता है राम रहीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: निकाय चुनाव से पहले सुनारिया जेल से बरनावा आश्रम पहुंच सकता है राम रहीम
Thu, 27 Apr 2023 11:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:12 AM IST
सार
यूपी में निकाय चुनाव से पहले डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के बरनावा आश्रम में पहुंचने के कयास लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मई की शुरुआत में राम रहीम बरनावा आश्रम हनीप्रीत और परिवार के साथ पहुंच सकता है।
विज्ञापन
बरनावा आश्रम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में निकाय चुनाव से पहले डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम बरनावा आश्रम में आ सकता है। उसकी पैरोल के लिए यहां से रिपोर्ट भेज दी गई है और उसमें किसी तरह की कोई आपत्ति नहीं होने की बात कही गई है।
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने 2017 में सजा सुनाई थी और उसके बाद हत्या के एक मामले में अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। तभी से गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Baghpat: बैंच पर सोते कक्षा दो के छात्र को स्कूल में ही बंद कर गए शिक्षक, परिजनों ने ताला खुलवाकर निकाला
विज्ञापन
वह वर्ष 2022 में 17 जून को एक महीने व 15 अक्तूबर को 40 दिन का पैरोल लेकर बरनावा आश्रम में आया था। इसके बाद वह जनवरी 2023 में 40 दिन की पैरोल पर बरनावा आश्रम में आया। अब उसने फिर से पैरोल मांगी और उसकी रिपोर्ट भी यहां से भेज दी गई है।
इससे यह माना जा रहा है कि वह यूपी में पहले चरण के निकाय चुनाव से पहले बरनावा आश्रम में पहुंच सकता है। इसको लेकर ही तैयारियां की जा रही हैं।
डेरा सच्चा सौदा के पंजाब व हरियाणा के अलावा यूपी के काफी जिलों में अनुयायी हैं और वह अनुयायी चुनाव को काफी हद तक प्रभावित करते हैं। अगर डेरा प्रमुख उनको कोई संदेश देता है तो उसका असर निकाय चुनाव में दिख सकता है।