{"_id":"6443ea5deae0f0f804015e26","slug":"saharanpur-news-bsp-has-expelled-two-leaders-including-former-mandal-coordinator-jagpal-singh-from-the-party-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बसपा नेताओं पर गिरी गाज, पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर समेत दो पार्टी से निष्कासित, लगा था ये बड़ा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बसपा नेताओं पर गिरी गाज, पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर समेत दो पार्टी से निष्कासित, लगा था ये बड़ा आरोप
Sat, 22 Apr 2023 07:39 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 22 Apr 2023 07:39 PM IST
सार
Saharanpur News : बसपा ने पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर समेत दो नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। दोनों पर यह बड़ा आरोप लगा था।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बसपा जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद द्वारा नानौता निवासी पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर जगपाल सिंह व नगर सेक्टर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
बताया गया है कि दोनों नेता नगर निकाय चुनाव में नानौता में निर्दलीय प्रत्याशी रुमाना खान के लिए प्रचार प्रसार में लगे थे, जबकि बसपा ने यहां से निशात फातमा को अपना प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: बवाना गैंग को भी सप्लाई हो रहे थे हथियार, मूसेवाला की हत्या के बाद सुर्खियों में आया था नाम
विज्ञापन
शनिवार को बसपा जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद द्वारा पत्र जारी करते हुए बताया कि हाईकमान के आदेशानुसार उक्त निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़ें: Eid 2023: सख्ती के बावजूद मेरठ में सड़क पर पढ़ी गई नमाज, मूकदर्शक बने रहे अधिकारी