फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eid 2023: Namaz offered on the road in Meerut despite strictness

Eid 2023: सख्ती के बावजूद मेरठ में सड़क पर पढ़ी गई नमाज, मूकदर्शक बने रहे अधिकारी

Sat, 22 Apr 2023 05:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 22 Apr 2023 05:32 PM IST
सार

मेरठ में ईद उल फितर के त्योहार पर सुबह ईद की नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। हालांकि मेरठ में सख्त मनाही के बावजूद मुस्लिम समाज के लोगों ने सड़क पर नमाज पढ़ी।

विज्ञापन
Eid 2023: Namaz offered on the road in Meerut despite strictness
Eid - फोटो : Amar ujala

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ईद उल फितर का त्योहार धूम धाम से मनाया जा रहा है। सुबह ईद की नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। वहीं नमाज के दौरान ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की।

विज्ञापन


मेरठ में पुलिस प्रशासन की सख्त हिदायत के बावजूद सड़क पर नमाज अदा की गई। सुबह से ही अकीदतमंद सड़क पर नमाज पढ़ने की तैयारी करने लगे। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें सड़क पर नमाज न पढ़ने के लिए कहा लेकिन वे नहीं माने और नमाज अदा की। वहीं इस दौरान पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। 
विज्ञापन


मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में ईद की नमाज को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है, जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात है। मेरठ के शाही ईदगाह के बाहर सड़क पर भारी संख्या में नमाजी एकत्र हो गए और सड़क पर ही नमाज अदा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में ऐसे मनाया जा रहा ईद का त्योहार, देखें ये शानदार तस्वीरें

Trending Videos

शनिवार को ईद-उल-फितर की नमाज से पहले शहरकाजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी ने तकरीर की। इसके बाद ईद की नमाज अदा की गई। लेकिन शाही ईदगाह पर नमाजियों की संख्या इतनी ज्यादा हो गई कि नमाजी सड़क तक पहुंच गए और सड़क पर ही नमाज पढ़ने की तैयारी करने लगे। बता दें कि प्रशासन के सख्त निर्देश थे कि सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
 
शाही जामा मस्जिद में शनिवार को भारी संख्या में अकीदतमंदो नमाज अदा की। सुबह 7:45 बजे नमाज होनी थी, लेकिन सुबह 7 बजे ही शाही ईदगाह का परिसर भर गया। सड़कों पर नमाज अदा न करने के निर्देश के बाद सभी नमाजी शाही ईदगाह में ही प्रवेश करते चले गए। जिससे कई लोगों ने नमाज अदा नहीं की। हालंकि ज्यादा भीड़ बढ़ी तो लोगों ने शाही ईदगाह के बाहर शफ बिछा ली और नमाज अदा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed