फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   saharanpur news: ARM Mahendra Singh of muzaffarnagar depot has suspended

UP: मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, परिवहन निगम मुख्यालय से किया संबद्ध

Tue, 31 Jan 2023 08:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 31 Jan 2023 08:41 PM IST
सार

Saharanpur News : मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम महेंद्र सिंह निलंबित कर दिया गया है। जानिए आखिर किस वजह से गाज गिरी है।

विज्ञापन
saharanpur news: ARM Mahendra Singh of muzaffarnagar depot has suspended
निलंबित, सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

सहारनपुर में दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता बरतने पर मुजफ्फरनगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। वर्ष 2019 के मुकाबले 2022 में ऑन रोड बसों की संख्या, डीजल औसत में गिरावट आ रही थी। निलंबन अवधि तक एआरएम को परिवहन निगम मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर रोडवेज डिपो में साल 2019 से रोडवेज बसों की संख्या, बस उपयोगिता, अर्जित किलोमीटर, डीजल औसत में गिरावट आ रही थी। जिससे निगम को नुकसान झेलना पड़ रहा था। एआरएम महेंद्र सिंह को 12 जनवरी को कारण बताओ नोटिस दिया गया, लेकिन उन्होंने नोटिस का न तो जवाब दिया और न ही मुख्यालयों के निर्देशों का पालन किया। ऐसे में परिवहन निगम मुख्यालय ने एआरएम महेंद्र सिंह पर कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


सहारनपुर क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम पर मुख्यालय से निलंबन की कार्रवाई हुई है। उन्हें मुख्य प्रधान प्रबंधक प्राविधिक परिवहन निगम मुख्यालय से संबद्ध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: बद्दो की पत्नी ऑस्ट्रेलिया में, बेटे सिकंदर पर कसा शिकंजा, आखिर कब दबोचा जाएगा ढाई लाख का इनामी 

दो डिपो पर नहीं एआरएम
परिवहन निगम परिक्षेत्र सहारनपुर में छह डिपो हैं, जिनमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, छुटमलपुर, शामली और गंगोह है। छुटमलपुर डिपो के एआरएम रहे विनोद मौर्य का पिछले साल प्रमोशन होने के बाद चित्रकूट का सेवा प्रबंधक बना दिया था। अब मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम निलंबित हो गए हैं। इस तरह से दोनों डिपो पर एआरएम नहीं हैं। दूसरे डिपो के एआरएम को चार्ज देकर काम चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Suicide: फरहा ने दुष्यंत को जन्मदिन पर दिया था फोन, धर्म परिवर्तन का बनाया दवाब, पूछताछ में उगले में बड़े राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed