UP: अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाया बेइमानी का आरोप, बोले- आज प्रदेश में होती सपा की सरकार
Saharanpur News : पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा पर बेइमानी से जीत हासिल करने का आरोप लगाया। अखिलेश ने कहा कि अगर बेइमानी न होती तो आज प्रदेश में सपा की सरकार होती।
विस्तार
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव में भाजपा पर बेइमानी कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कई प्रत्याशियों के इशारे पर बेइमानी करते हुए प्रशासन ने जितवा दिया था। भाजपा बेइमानी न करती तो आज पूर्ण बहुमत से प्रदेश में सपा की सरकार होती। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव पार्टी प्रत्याशियों को जिताने और वोट देने के लिए भी जनता का आभार जताया।
गीत में गूंजा मां शाकंभरी देवी और देवबंद का नाम
मंडी समिति रोड स्थित बैंक्वेट हाल में अखिलेश यादव के आने से पूर्व पार्टी की ओर से तैयार कराए गए गीत में मां शाकंभरी देवी और देवबंद का नाम भी गूंजा। गीत में कहा कि यह संतों की भूमि है, यहां पर मां शाकंभरी देवी तो देवबंद भी है।
फैला था कीचड़, लगा जाम
अखिलेश यादव का रोड शो रेंज के पुल से शुरू हुआ, जो चिलकाना रोड पर गोल कोठी के पास खत्म हुआ। इस मार्ग पर सड़क टूटी पड़ी है, जिस पर बारिश की वजह से कीचड़ भी फैला था। वहीं, अखिलेश यादव के जाने के बाद अंबाला रोड, मंडी समिति रोड, चिलकाना रोड पर जाम लग गया, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
यह भी पढ़ें: UP: अखिलेश ने सीएम योगी पर साधा निशाना, कहा- गोरखपुर में खत्म न होते मुकदमे तो लंबी होती चार्जशीट की फेहरिस्त
नक्काशी करने वाले कारीगरों की तारीफ
अखिलेश यादव ने सहारनपुर के लकड़ी की नक्काशी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विश्व प्रसिद्ध सहारनपुर के लकड़ी कारोबार के लिए कुछ नहीं किया। यह कारोबार अगर आज भी खड़ा है तो वह नक्काशी करने वाले कारीगरों की मेहनत है।
यह भी पढ़ें: Nikay Chunav 2023 : अखिलेश यादव का रोड शो, छतों से खूब हुई पुष्प वर्षा, देखिए उत्साह की तस्वीरें
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.