फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Mutawalli's body found in mosque room, injury marks found on forehead, investigation started

Saharanpur: मस्जिद के कमरे में मिला मुतवल्ली का शव, माथे पर मिले चोट के निशान, हत्या के एंगल पर जांच शुरू

Thu, 14 May 2026 07:29 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 14 May 2026 07:29 PM IST
सार

सहारनपुर के चिलकाना रोड पर स्थित मस्जिद में करीब 22 साल से नौशाद मुतवल्ली का काम देख रहे थे। उनका शव कमरे में पड़ा मिला। नाक से खून बह रहा था और माथे पर चोट लगी थी। पुलिस हत्या व हादसा दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Mutawalli's body found in mosque room, injury marks found on forehead, investigation started
Death - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिलकाना रोड पर मदीना मस्जिद के एक कमरे में मुतवल्ली नौशाद (55) का शव मिला है। उनकी नाक से खून निकल रहा था और पास ही एक लकड़ी की बल्ली पड़ी थी। माथे पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस हत्या और हादसा दोनों ही बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

 

नौशाद करीब 22 वर्षों से मदीना मस्जिद में मुतवल्ली के रूप में कार्यरत थे। वह अविवाहित थे और अजीज कॉलोनी के रहने वाले थे। बृहस्पतिवार दोपहर कुछ लोग मस्जिद पहुंचे तो उन्होंने नौशाद को बेसुध हालत में पड़ा देखा। सूचना मिलते ही कोतवाली देहात प्रभारी देवेश कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की शुरुआती जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। एक ओर जहां हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, वहीं दूसरी ओर हत्या या धक्का देकर गिराने जैसे पहलुओं को भी नजरअंदाज नहीं किया जा रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
 
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना से पहले मस्जिद में कौन आया था। इसके अलावा पुलिस यह भी पता लगा रही है कि नौशाद की कोई पुरानी रंजिश तो नहीं थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी नौशाद के व्यवहार के बारे में जानकारी की।

 

ये बोले एसपी
मृतक की नाक से खून आ रहा था। ऐसे में प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक आना लग रहा है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार जांच की जा रही है। फिलहाल परिजनों की तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
- व्योम बिंदल, एसपी सिटी

ये भी देखें...
Bijnor: विवाहिता को हरिद्वार ले गया प्रेमी, वापस आकर परिवार से मांगा हिस्सा, कुछ देर बाद फंदे पर लटका मिला शव
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed