फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Mumbai actress accuses BJP metropolitan president of sexual harassment, has done 250 films

Saharanpur: भाजपा महानगर अध्यक्ष पर मुंबई की अभिनेत्री ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, 250 फिल्में कर चुकी

Tue, 15 Oct 2024 07:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 15 Oct 2024 07:57 PM IST
सार

अभिनेत्री ने वायरल वीडियो में यह भी कहा कि ऐसे इंसान को राजनीति से दूर करो। मुझे या मेरे बच्चे को कुछ हो गया तो माफ मत करना, उसे मेरी सभी गतिविधि पता हैं। मेरी भावनाओं के साथ खेला है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Mumbai actress accuses BJP metropolitan president of sexual harassment, has done 250 films
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल

विस्तार

मुंबई में रहने वाली फिल्म अभिनेत्री ने सहारनपुर के भाजपा महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री ने अपने फेसबुक पेज से लेकर अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक के बाद एक कई वीडियो जारी कर ये आरोप लगाए। भाजपा महानगर अध्यक्ष का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं। जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, सोशल मीडिया पर मंगलवार को कई वीडियो और एक ऑडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक फिल्म अभिनेत्री रोते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष पर आरोप लगा रही है। आरोप है कि वह पति से अलग अपने बेटे के साथ रहती है। इसी बीच महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी उसके संपर्क में आए। पुनीत ने उसके बेटे को कभी कोई गिफ्ट तो कभी अन्य सामान भेजकर यह जताया कि वह उसकी परवाह करते हैं। अभिनेत्री का आरोप है कि बेटे के माध्यम से पुनीत त्यागी उनके नजदीक पहुंच गए और यौन उत्पीड़न किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेत्री का यह भी कहना है कि मेरा मन कर रहा है कि कुछ कर लूं, लेकिन बेटे के लिए जिंदा रहना है। प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री और यूपी सरकार के अन्य मंत्रियों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से जानकारी दे चुकी हूं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा।
 
विज्ञापन

अभिनेत्री ने वीडियो में यह भी कहा कि ऐसे इंसान को राजनीति से दूर करो। मुझे या मेरे बच्चे को कुछ हो गया तो माफ मत करना, उसे मेरी सभी गतिविधि पता हैं। मेरी भावनाओं के साथ खेला है। अभिनेत्री का आरोप है कि उसके साथ-साथ महानगर अध्यक्ष उसकी परिचित महिलाओं से भी चैट करते थे। वही मेसेज कॉपी-पेस्ट कर एक-दूसरे को भेजा जाता था। कुछ स्थानीय नेता मामले को मैनेज करने में लगे हुए हैं। 
 

250 फिल्मों में काम, मिथुन की बहन भी बन चुकी
एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें महिला दावा कर रही है कि बात करने वाला शख्स महानगर अध्यक्ष हैं। फिलहाल इन वीडियो और ऑडियो को लेकर भाजपा खेमे में खलबली मची हुई है। जिस अभिनेत्री ने यह आरोप लगाए हैं वह हिंदी, गुजराती और भोजपुरी की करीब 250 फिल्मों में काम कर चुकी है। एक फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती की बहन की भूमिका भी निभाई है।
 

राजनीतिक द्वेष से लग रहे आरोप : महानगर अध्यक्ष
इस मामले को लेकर महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी का कहना है कि महिला से एक-दो बार बातचीत हुई है। जो ऑडियो महिला ने सोशल मीडिया पर डाले हैं, उसमें मेरी आवाज नहीं है। आरोप निराधार हैं। राजनीतिक द्वेष भाव के चलते महिला को हथियार बनाया जा रहा है। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।
 

अभिनेत्री बोली, सहारनपुर के घंटाघर पर आकर मांगूंगी इंसाफ, दिखाऊंगी सबूत
आरोप लगाने वाली अभिनेत्री ने यह भी दावा किया कि महानगर अध्यक्ष उनके फैन थे, जिस वजह से वह संपर्क में आई। जिस समय महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली, तब भी वह सहारनपुर भाजपा कार्यालय में आई थी। एक फोटो भी खींचा था, लेकिन महानगर अध्यक्ष ने हटवा दिया था। इस मामले में जनप्रतिनिधि से लेकर जो भी लोग बीच में आ रहे हैं, वह दूर रहें। अभिनेत्री का कहना है कि वह जल्द ही सहारनपुर के घंटाघर पर अपने बेटे के साथ आकर खड़ी होंगी। भाजपा नेताओं के सामने सबूत भी दिए जाएंगे।
 

पूर्व विधायक व अभिनेत्री का नहीं सुलझा विवाद
उत्तराखंड के पूर्व विधायक सुरेश राठौर व अभिनेत्री उर्मिला का मामला अभी तक सुलझा नहीं है। मामले की जांच पुलिस कर रही है। दोनों कई बार पुलिस लाइन पहुंचकर अपना-अपना पक्ष रख चुके हैं। उर्मिला का कहना है कि उनके पास विधायक के तमाम वीडियो हैं, जिससे यह साबित होता है वह उनकी पत्नी है, जबकि विधायक ने उसके खिलाफ केस दर्ज करा रखा है, जिसके बाद से उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं। इसी बीच यह नया प्रकरण वायरल हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed