फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Missing child murdered, dead body found in mango orchard

Saharanpur: लापता बच्चे की हत्या, आम के बाग में मिला शव, दूध लेने के लिए निकला था घर से

Wed, 06 Sep 2023 11:24 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 Sep 2023 11:24 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में छुटमलपुर थानाक्षेत्र में दूध लेने के लिए निकले बच्चे का शव बुधवार सुबह आम के बाग में पड़ा मिला। बच्चा मंगलवार दोपहर बाद से अचानक लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे।

विज्ञापन
Saharanpur: Missing child murdered, dead body found in mango orchard
बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर थानाक्षेत्र में घर से दूध लेने निकले बच्चे का शव आम के बाग में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर अमितेष सिंह और एसपी देहात सागर जैन ने भी फाेरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फतेहपुर थाना क्षेत्र की चौकी मुजफ्फराबाद के गांव सबरीपुर उर्फ फाखरपुर निवासी शावेज(12) पुत्र जाहिद मंगलवार की दोपहर एक बजे गांव के बाहर नदी किनारे बसे वन गुर्जरों के डेरों पर दूध लेने गया था। उस वक्त दूध नहीं निकला था तो वह डिब्बा रख कर वापस घर आ गया।

विज्ञापन

वहां से आने के बाद वह घर से ढाई बजे फिर दूध लेने घर से निकला तो न तो डेरे पर पहुंचा और न घर आया। शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरु की गई।

ग्रामीणों के साथ जब परिजन तलाश के लिए निकले तो रात दस बजे शावेज की साइकिल नदी किनारे गुर्जरों के डेरे के दूसरी साइड गांव के ही सुनील के आम के बाग में पड़ी मिली।

इसके बाद उन्होंने बाग में अंदर तलाश की तो कुछ दूरी पर ही उसका शव पड़ा मिल गया। उसके गले पर निशान थे। शावेज का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना के बाद थानाध्यक्ष प्रमोद रावल मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।

शावेज गांव के स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था और दस भाई बहनों में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष प्रमोद रावल ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि गला दबा कर बच्चे की हत्या की गई है। बाकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही सही वजह पता चल सकेगी।

बच्चे के पिता का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। पुलिस ने गांव से कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed