फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Maulana Qari Isaac Gora seeks response from Yogi government on decision of not giving grants to new madrassas

Saharanpur: देवबंदी उलमा ने योगी सरकार के फैसले पर खड़े किए सवाल, पूछा नए मदरसों को अनुदान क्यों नहीं?

Wed, 18 May 2022 09:26 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 18 May 2022 09:26 PM IST
सार

मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने नए मदरसों को सरकारी अनुदान न देने के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को यह साफ करना चाहिए कि मदरसों को अनुदान नहीं देने का फैसला क्यों लिया गया?

विज्ञापन
Saharanpur: Maulana Qari Isaac Gora seeks response from Yogi government on decision of not giving grants to new madrassas
मौलाना कारी इस्हाक गोरा - फोटो : amar ujala

विस्तार

नए मदरसों को सरकारी अनुदान न देने के फैसले पर उलमा ने सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। उलमा का कहना है कि प्रदेश सरकार को यह साफ करना चाहिए कि मदरसों को अनुदान नहीं देने का फैसला क्यों लिया गया?

विज्ञापन


जमीयत दावातुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि नए मदरसों को अनुदान नहीं दिए जाने के प्रदेश सरकार के फैसले के पीछे की क्या मंशा है। सरकार ने इसको स्पष्ट नहीं किया है। सरकार ने पहले से ही बहुत सारी चीजों पर रोक लगाई हुई है। अब सरकार ने पूर्ण रूप से अनुदान को बंद किया है, तो इसकी वजह भी बतानी चाहिए कि इसको किस बुनियाद पर बंद किया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Deoband: ज्ञानवापी मामले में मदनी का बयान, लगाया बड़ा आरोप, विभिन्न संगठनों से की ये अपील
विज्ञापन
विज्ञापन


कारी इस्हाक ने सवाल उठाया कि क्या सरकार के पास बजट नहीं है या फिर यह मदरसों से संबंधित मामला है। इसलिए इस पर रोक लगाई गई है। सरकार को इसके पीछे की वजह को साफ करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: थाने में एक साथ आत्मदाह करने पहुंच गईं चार महिलाएं, पुलिसकर्मियों के फूले हाथ-पांव, घंटों चला हंगामा

बता दें कि योगी कैबिनेट की बैठक में नए मदरसों को अनुदान सूची पर लिए जाने की नीति को समाप्त करने का फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed