फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Man was murdered due to a feud that started over Rs two hundred

Saharanpur: 200 रुपये से शुरू हुई रंजिश में युवक का कत्ल, सरेबाजार दो भाइयों ने चाकू से किया था हमला

Sun, 02 Jun 2024 12:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 02 Jun 2024 12:23 PM IST
सार

सहारनपुर के लखनौती मे सरेबाजार जानलेवा हमले में घायल हुए साकरोर निवासी मुर्सलीन ने शनिवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Saharanpur: Man was murdered due to a feud that started over Rs two hundred
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनौती मे सरेबाजार जानलेवा हमले में घायल हुए साकरोर निवासी मुर्सलीन ने शनिवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया। गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने केस में हत्या की धारा शामिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 200 रुपये को लेकर शुरू हुई रंजिश के चलते हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


गांव साकरोर निवासी जाहिद का बेटा मुर्सलीन (22) शुक्रवार सुबह गांव लखनौती के बाजार में सामान लेने गया था। इसी दौरान उस पर गांव के ही दो सगे भाई शोएब और मुर्सलीन पुत्र सलीम ने चाकू से हमला कर दिया था। आरोपियों ने गला रेतने का प्रयास किया, जिसके बाद पेट में भी चाकू से वार किए। घायल का अस्पताल में चल रहा था, जहां शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

 

इसके बाद गुस्साए लोगों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि हल्का इंचार्ज ने मामले में लापरवाही बरती और वारदात में अन्य आरोपी भी शामिल थे। उनके खिलाफ भी केस दर्ज किया जाए। कोतवाली प्रभारी एचएन सिंह ने किसी तरह आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। उधर, इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी मुर्सलीन को गिरफ्तार कर लिया है।
 
गाड़ी धुलाई के रुपयों को लेकर था विवाद
ग्रामीण शौकत, मीर हसन, मेहरबान, नसीम, समीउल्लाह आदि ने बताया कि मृतक का चचेरा भाई नसीम वाशिंग सेंटर चलाता है। आरोपी मुर्सलीन के दोस्त पर गाड़ी धुलाई के 200 रुपये बकाया थे। दो माह पहले नसीम ने उससे धुलाई के रुपये मांगे। तब वहां मौजूद आरोपी मुर्सलीन ने साफ मना कर दिया कि मेरे सामने दोस्त से रुपये क्यों मांग लिए।

तब दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। मृतक मुर्सलीन चचेरे भाई के पक्ष में आया था। मामला पुलिस तक भी पहुंचा था, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उसी रंजिश के चलते आरोपी मुर्सलीन ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार में पत्नी और दो साल का बेटा है।

एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे को भी जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा। यदि घटना में कोई अन्य भी शामिल रहा है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। - मुनीष चंद्र, सीओ गंगोह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed