सत्ता का संग्राम: सहारनपुर में मतदाताओं ने की चाय पर चर्चा, विकास-भ्रष्टाचार और सुरक्षा के उठाए मुद्दे
''सत्ता का संग्राम'' के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचा है। इसके जरिये आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश से जुड़े मुद्दों को उठा पाएंगे। आज अमर उजाला का चुनावी रथ सहारनपुर पहुंचा, जहां चाय पर चर्चा करते हुए लोगों ने कई मुद्दों पर अपने विचार रखे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद की प्रताप मार्केट में आज अमर उजाला 'सत्ता का संग्राम' अभियान के तहत मतदाताओं के विचार जानने के लिए चाय पर चर्चा रखी गई। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के मतदाताओं ने विकास, भ्रष्टाचार और सुरक्षा के मुद्दों पर अपनी राय रखी।
चाय पर चर्चा करते हुए डॉक्टर पंकज खन्ना ने कहा कि जनता उसी को वोट देगी, जो सुरक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार से निजात से दिलाएगा।
चौधरी माई दयाल मित्तल ने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं आसानी से मिले और बेरोजगारी खत्म हो।
संजय बंसल ने कहा कि कानून व्यवस्था सबसे बड़ी बात है, पिछले वर्षों में स्थिति में सुधार हुआ है। उम्मीद है कि जो भी सरकार बनेगी, वह जनता से किये वादों पर खरा उतरेगी। इसके साथ ही अपराध व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगना चाहिए।
अमर उजाला सत्ता का संग्राम में मतदाताओं ने भ्रष्टाचार, सुरक्षा, विकास व जनसंख्या के मुद्दे पर खुलकर अपने विचार रखे। मतदाताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार पर अभी पूरी तरह से अंकुश नहीं लग पाया है। सरकारी अधिकारियों पर कोई कंट्रोल नहीं है। इसे रोकना होगा। इसके साथ ही मतदाताओं ने जनसंख्या कानून बनाने का भी मुद्दा उठाया।
डॉ. पंकज खन्ना ने कहा कि कोरोना काल में वैक्सीन अमृत बनकर मिली थी। जो काम 70 वर्ष में नहीं हुआ था, वह 10 सालों में कर दिखाया। जनता उसी को वोट देगी, जो सुरक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार की समस्या से निजात दिलाएगा।
चौधरी माईदयाल मित्तल कहते हैं कि डबल इंजन की सरकार में भय का माहौल खत्म हुआ है। अब महिलाएं व बेटियां सुरक्षित महसूस करती हैं। यह अब तक किसी सरकार में नहीं हुआ है।
अमित गुप्ता, डॉ. एके बंसल, शील गाेयल व राकेश मित्तल ने कहा कि उम्मीद है कि जो भी सरकार बनेगी, वह जनता से किए वादों पर खरा उतरेगी। कानून व्यवस्था सुधरी है। अब पुलिस प्रशासन अलर्ट रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि जनसंख्या का सबसे बड़ा मुद्दा है, जिस पर काम होना बहुत जरूरी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.