{"_id":"66f56603b70f6be1a40137ba","slug":"saharanpur-kicking-and-punching-was-going-on-between-rpf-constable-and-woman-on-the-road-public-enjoyed-2024-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: सड़क पर आरपीएफ की सिपाही और महिला के बीच चल रहे थे लात-घूंसे, पब्लिक ने ऐसे लिए मजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: सड़क पर आरपीएफ की सिपाही और महिला के बीच चल रहे थे लात-घूंसे, पब्लिक ने ऐसे लिए मजे
Thu, 26 Sep 2024 07:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 26 Sep 2024 07:18 PM IST
सार
बीच सड़क पर आरपीएफ की सिपाही की एक महिला से मारपीट हुई। दोनों ने एक दूसरे पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। पुलिस ने महिला के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ड्यूटी कर लौट रही आरपीएफ सिपाही की एक महिला के साथ मारपीट हो गई। कुछ लोगों ने तमाशा देखा, जबकि कुछ सुलझे हुए लोगों ने दोनों छुड़ाकर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने आरोपी महिला खुशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र का है। आरपीएफ महिलाकर्मी प्रीति ड्यूटी कर घर लौट रही थी। एक महिला ने जीपीओ रोड पर रोक लिया। दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। यह देखकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। जीपीओ रोड पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी महिला खुशी को हिरासत में ले लिया। उसने बताया कि रेलवे स्टेशन पर अपने बच्चे के साथ खाना खा रही थी। तभी महिला पुलिसकर्मी आई और उसे भगा दिया। वहीं, महिला सिपाही का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर एडीजी रेलवे निरीक्षण पर आए हुए थे, इसी कारण सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही थीं। महिला ने उसके साथ अभद्रता की। आरपीएफ सिपाही मूलरूप से हरियाणा के भिवानी की रहने वाली है।
उधर, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि सिपाही के साथ मारपीट करने वाली महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उधर, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि सिपाही के साथ मारपीट करने वाली महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।