फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: JE drowns away in the Yamuna flood, dead body found after several days

Saharanpur: बाढ के पानी में बहे जेई प्रमोद कुमार का शव यमुना नदी से बरादम, क्षेत्र में सर्वे करने पहुंचे थे

Wed, 26 Jul 2023 12:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 26 Jul 2023 12:58 PM IST
सार

सहारनपुर में बाढ़ के पानी में बह गए जेई प्रमोद कुमार का शव यमुना नदी में बुधवार को बरामद हो गया। तकरीबन एक सप्ताह से गोताखोर शव की तलाश में जुटे थे।

विज्ञापन
Saharanpur: JE drowns away in the Yamuna flood, dead body found after several days
Flood - फोटो : Amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में चिलकाना थानाक्षेत्र में बिजली के गिरे खंभों को ठीक कराने पहुंचा जेई बाढ़ के पानी में बह गया। तलाश कराने पर भी जेई का कोई सुराग नहीं लगा। तकरीबन एक सप्ताह बाद जेई का शव यमुना नदी के आबर गांव के घाट से बरामद हो गया है। जेई प्रमोद कुमार लखनऊ निवासी थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पठेड़ बिजली घर से संबंधित गांव सोंधेबास तथा गाजदीनपुर में बिजली चिलकाना क्षेत्र से पहुंचती है। पिछले सप्ताह यमुना में आई बाढ़ से नदी में खड़े पांच खंभे गिर गए थे। एक सप्ताह से यमुनापार के दोनों गांव में विद्युत आपूर्ति बंद थी। विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के लिए सलेमपुर बिजलीघर से संबंधित अवर अभियंता प्रमोद कुमार विभागीय टीम के साथ नदी में पहुंचे थे।
विज्ञापन

नदी में गिर गए खंभों को ठीक कराते समय अवर अभियंता नदी के पानी में चले गए। उसी समय तेज बहाव के चलते अवर अभियंता नदी में बह गए। नदी में कार्य कर रहे विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने शोर मचाया और आसपास के लोगों को एकत्र किया। कर्मचारियों ने जिले के विभागीय अधिकारियों को सूचना दी। तकरीबन एक सप्ताह बाद जेई का शव यमुना नदी के आबर गांव के घाट से बरामद हो गया है।

जेई प्रमोद कुमार मूलरूप से लखनऊ के निवासी थे। उनके दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी कक्षा10 में पढ़ रही है। छोटा बेटा कक्षा छह में पढ रहा है। दो वर्ष पहले ही वह सलेमपुर बिजली घर नियक्त हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed