फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: JE and Lineman accused of indecency with pregnant woman

सहारनपुर : जेई और लाइनमैन पर लगाया गर्भवती महिला से अभद्रता का आरोप 

Mon, 21 Feb 2022 10:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 21 Feb 2022 10:21 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जूते चप्पल पहनकर मंदिर में घुसने का विरोध करने पर जेई और लाइनमैन द्वारा मारपीट और गर्भवती महिला से अभद्रता करने का मामला सामने आया है।
 

विज्ञापन
Saharanpur: JE and Lineman accused of indecency with pregnant woman
Badgaon Police Station of Saharanpur - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जूते-चप्पल पहनकर मंदिर में घुसने का विरोध करने पर जेई और लाइनमैन द्वारा मारपीट और गर्भवती महिला से अभद्रता कर दी। मामले में थाना पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


सरसावा थाने पहुंचे ग्राम ढिक्का टपरी निवासी इशकलाल ने थानाध्यक्ष को तहरीर देते हुए बताया कि  वह गांव के रविदास मंदिर की कमेटी का प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्य है। सुबह विद्युत निगम के जेई और लाइनमैन आए।
विज्ञापन


वे जूते-चप्पल पहने ही मंदिर में प्रवेश करते हुए वहां रखे माइक सिस्टम से बिजली बिलों से संबंधित ऐलान करने लगे। जब उसने मंदिर के भीतर जूते-चप्पल पहन कर आने का विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज व मारपीट की। उन्होंने उसके घर जाकर जबरदस्ती उसका बिजली कनेक्शन काटकर मीटर उतारा, जिसका उसकी पुत्रवधु सपना ने विरोध किया तो उन्होंने पांच माह की गर्भवती पुत्रवधु के पेट में लात मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि लाइनमैन ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मैसेज भी लिखा है। इशक लाल के साथ आए गांव वालों ने बताया कि जेई की शह पर लाइनमैन गांव से अवैध वसूली में भी संलिप्त रहता है। उधर जेई का कहना है कि आरोप मिथ्या हैं। उल्टे ग्रामीण ने ही लाइनमैन के साथ हाथापाई की है।


दूसरी घटना में सफाई कर्मियों के साथ सरसावा थाने पहुंचे रायपुर के सफाईकर्मी सत्येंद्र ने बताया कि  वह ग्राम कुतुबपुर का निवासी है। सोमवार सुबह 8 बजे जब वह गांव रायपुर में सफाई करने पहुंचा तो गांव के दो व्यक्तियों ने उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। उसके सिर में गहरी चोट आई है। पीड़ित ने आरोपियों से जान का खतरा होने की भी आशंका जताई। सरसावा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वे बाहर हैं। थाने पहुंच कर दोनो मामलों को दिखवा कर जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed