फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Inspector assaulted an elderly, line spot, incident captured in CCTV, SSP sits investigation

Saharanpur: दरोगा ने बुजुर्ग से की मारपीट, लाइन हाजिर, CCTV में कैद हुई घटना, एसएसपी ने बैठाई जांच

Thu, 20 Jul 2023 07:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 20 Jul 2023 07:28 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो में दरोगा एक बुजुर्ग व्यक्ति को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहा है। वहीं घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। एसएसपी ने दरोगा पर कार्रवाई करते हुए मामले में जांच बैठा दी है।

विज्ञापन
Saharanpur: Inspector assaulted an elderly, line spot, incident captured in CCTV, SSP sits investigation
Saharanpur police - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में थाना कुतुबशेर क्षेत्र में दुकान खाली कराने गए दरोगा ने एक बुजुर्ग से मारपीट कर दी। सीसीटीवी में घटना कैद हो गई। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर करते हुए मामले की जांच बैठा दी है।

विज्ञापन


अंबाला रोड निवासी बुजुर्ग शमशाद अली ने एसएसपी और मुख्यमंत्री से भी मामले की शिकायत की है। शमशाद (75) ने बताया कि कि अंबाला रोड पर उनकी दुकान 50 वर्ष पुरानी है और तभी से उसके पास किराए पर है। मामला कोर्ट में चल रहा है। पहले दुकान का किराया नगर निगम को देते थे। वर्तमान में एक महिला दुकान का किराया ले रही है, जो खुद को दुकान का मालिक बताती है।

विज्ञापन

आरोप है कि 15 जुलाई को थाना कुतुबशेर के उपनिरीक्षक जितेंद्र शर्मा तीन सिपाहियों के साथ उसकी दुकान पर आए। उस समय वह घर गए थे। उन्हें फोन करके बुलाया गया और दुकान का ताला खुलवाया। आरोप है कि महिला के कहने पर पुलिस दुकान पर उसका ताला लगाने लगी, जिसका उन्होंने विरोध किया। क्योंकि, मामला अदालत में विचाराधीन है।

आरोप है कि दरोगा ने उनके साथ मारपीट की और थप्पड़ भी मार दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed