{"_id":"678cbc2087cedb282f05e443","slug":"saharanpur-in-nawada-four-miscreants-entered-the-house-for-robbery-villagers-caught-and-beat-them-one-died-2025-01-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: नवादा में लूट के लिए घर में घुसे चार बदमाश, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: नवादा में लूट के लिए घर में घुसे चार बदमाश, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा, एक की मौत
Sun, 19 Jan 2025 04:00 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 19 Jan 2025 04:00 PM IST
सार
13 जनवरी को चार बदमाश नवादा में लूटपाट के इरादे से घुसे थे। परिजनों को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर लूटपाट की कोशिश की। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए और बदमाशों को घेर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
विस्तार
गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के नवादा गांव में लूटपाट की नीयत से घुसे चार बदमाशों में से दो को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इनमें से एक बदमाश सलमान की मेरठ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
13 जनवरी को चार बदमाश नवादा गांव के एक घर में लूटपाट के इरादे से घुसे थे। बदमाशों ने परिजनों को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर लूटपाट की कोशिश की। इसी दौरान शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होंने बदमाशों को घेर लिया। ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पकड़कर जमकर पिटाई की, जबकि अन्य दो बदमाश मौके से फरार हो गए। पकड़े गए दोनों बदमाश रशीद और सलमान हैं। घटना के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को अपनी हिरासत में ले लिया। जेल में सलमान की तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शनिवार को सलमान की मौत हो गई।