{"_id":"68138c2a58f2ec7caf00f6b1","slug":"saharanpur-imran-masood-said-our-dream-should-be-two-pieces-of-pakistan-pm-modi-should-show-courage-2025-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: इमरान मसूद बोले- हमारा सपना पाक के हों दो टुकड़े, इंदिरा गांधी की तरह हिम्मत दिखाएं पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: इमरान मसूद बोले- हमारा सपना पाक के हों दो टुकड़े, इंदिरा गांधी की तरह हिम्मत दिखाएं पीएम मोदी
Thu, 01 May 2025 08:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 01 May 2025 08:29 PM IST
सार
सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने कहा कि पूरा देश पहलगाम का बदला लेने का इंतजार कर रहा है। हम इस मुद्दे पर सरकार के साथ हैं।
विज्ञापन
इमरान मसूद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सांसद इमरान मसूद ने बृहस्पतिवार को मीडिया को दिए बयान में कहा कि हमारा सपना है कि पाकिस्तान के दो टुकड़े हो जाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह सपना पूरा करना चाहिए। वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह हिम्मत दिखाएं।
विज्ञापन
इमरान मसूद ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश जवाबी कार्रवाई का इंतजार कर रहा है। आतंक के खिलाफ हम सरकार के साथ खड़े हैं। सरकार के हर फैसले पर उनका साथ देंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का जाति गणना कराने का फैसला राहुल गांधी के विचारों की जीत है। राहुल गांधी ने हर वर्ग को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया है। जाति गणना के लिए भी वह लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें...
Meerut: दिनेश शर्मा बोले- पाकिस्तान सीले हुए बम की दुकान, जरूरत पड़ी तो हमारा परमाणु बम तैयार
विज्ञापन