फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Dinesh Sharma said - Pakistan is a shop of stitched bombs, if needed our nuclear bomb is ready.

Meerut: दिनेश शर्मा बोले- पाकिस्तान सीले हुए बम की दुकान, जरूरत पड़ी तो हमारा परमाणु बम तैयार

Thu, 01 May 2025 06:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 01 May 2025 06:39 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बृहस्पतिवार को मेरठ पहुंचे और पाकिस्तान के साथ-साथ विपक्ष पर भी निशाना साधा। 

विज्ञापन
Meerut: Dinesh Sharma said - Pakistan is a shop of stitched bombs, if needed our nuclear bomb is ready.
मेरठ पहुंचे दिनेश शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए सिंधू नदी का पानी रोक दिया है। पाकिस्तान पानी के लिए तरसेगा और उनके कई बड़े प्रोजेक्ट पानी नहीं मिलने से डूबने की कगार पर हैं। पाकिस्तान सीले हुए बम की दुकान है। भारत हर चुनौती का सामाना करने में सक्षम है। 
विज्ञापन

 

Meerut: Dinesh Sharma said - Pakistan is a shop of stitched bombs, if needed our nuclear bomb is ready.
मेरठ के सरधना में दिनेश शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को पल्लवपुरम स्थित श्रम कल्याण बोर्ड परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंडित सुनील भराला के आवास पर दिनेश शर्मा पहुंचे। मेरठ में वन नेशन वन इलेक्शन गोष्ठी में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दिनेश शर्मा ने पत्रकार वार्ता में पाकिस्तान के परमाणु बम की धमकी पर कहा कि दीपावली पर जब दुकान से पटाखे खरीदकर लाए जाते हैं और वह पुराने होने के कारण फुस्स निकल जाते हैं और फटते नहीं हैं। ऐसे ही पाकिस्तान सीले हुए पटाखों की दुकान है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को उपहास का पात्र बनाने से सभी राजनीतिक दलों को बचना चाहिए। जातिगत जनगणना पर कहा कि सरकार चाहती है सबका साथ सबका विकास के तहत सभी जातियों को अधिकार मिले। 
 
विज्ञापन

पत्रकारों ने सवाल किया कि सपा व कांग्रेस द्वारा कहा जा रहा है कि उनके दबाव में सरकार को जातिगत जनगणना का फैसला लेना पड़ा। इस पर कहा कि जब इतना दबाव वाले लोग हैं तो आलोचना क्यों कर रहे हैं। ये वे लोग हैं, जब कोई कुछ करता है तो इनको दिक्कत होती है। कालिया नाग अत्याचार का प्रतीक था। ऐसे ही आतंकवादी हैं, जो कालिया नाग जैसे हैं, इनका भी कालिया नाग की तरह ही हाल करना पड़ेगा। पाकिस्तान को खत्म करने के लिए भारत के दो शहरों के लोग ही काफी हैं। 
 

कहा कि पाकिस्तान खुद ही गृह युद्ध की तरफ बढ़ रहा है। उसके मिलिट्री शासन को लेकर भी जनता में रोष है। भारत के संयम की बात करें तो मुंबई की घटना घटी, भारत ने संयम किया, उन्होंने हमारे लोगों को मारा, पूर्व के प्रधानमंत्री ने सफेद कबूतर उड़ाए। यह मोदी युग है। वहां, गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा, वहां से गोला चलेगा तो यहां से बम चलेगा। जरूरत पड़ी तो परमाणु बम भी तैयार है। राहुल और अखिलेश के वीडियो पाकिस्तान की मीडिया पर चल रहे हैं। इसीलिए भारतीय होकर ऐसा शब्द ना बोलें, जो पाक में हेडलाइन बने। 
 

इस दौरान महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, विधायक अमित अग्रवाल, अजय भारद्वाज, महामंत्री अंकुर मुखिया, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, पूर्व महापौर सुशील गुर्जर, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विमल शर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा शिवकुमार राणा, मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, मनिंदर विहान, विक्रांत ढाका, पार्षद नमन भारद्वाज, शुभम भारद्वाज, आकाश शर्मा, रविंद्र शर्मा, राजीव भारद्वाज, आशीष दौराला, रविंद्र आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed