फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Imam caught on suspicion of connection with Pakistani terrorists, ATS took him off the bus.

Saharanpur: पाकिस्तान के आतंकियों से कनेक्शन के शक में इमाम को पकड़ा, बस से उतारकर ले गई एटीएस

Fri, 16 May 2025 12:43 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 16 May 2025 12:43 AM IST
सार

एक गांव का इमाम बृहस्पतिवार दोपहर गंगोह कस्बे में आया था। लौटते समय स्कॉर्पियो में पहुंचीं एटीएस टीम ने  बस में चढ़कर इमाम को हिरासत में ले लिया और अपने साथ ले गई। 

विज्ञापन
Saharanpur: Imam caught on suspicion of connection with Pakistani terrorists, ATS took him off the bus.
एटीएस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान में आतंकी संगठन से जुड़े होने के शक में एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) ने गंगोह क्षेत्र के एक इमाम को हिरासत में लिया है, जिससे गोपनीय तरीके से पूछताछ की जा रही है। एटीएस को इनपुट मिले हैं कि इमाम की गतिविधियां ठीक नहीं हैं। उसके तार आतंकी संगठन से जुड़े हो सकते हैं। हालांकि देर शाम तक अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बचते रहे।
विज्ञापन

गंगोह क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला इमाम दोपहर के समय कस्बे में सामान लेने आया था। वहां से लौटते समय वह तीतरो स्टैंड से बस में सवार हुआ। इसी दौरान स्कॉर्पियो में पहुंचीं एटीएस ने बस में चढ़कर इमाम को उतार लिया और अपने साथ ले गई। बताया गया कि वह गांव की मस्जिद में इमामत का काम करता है। उसने काफी साल तक जलालाबाद के मदरसे में दीनी तालीम ली थी। 

यह भी पढ़ें...
Saharanpur: भायला गांव के मंदिर में उखाड़ा शिवलिंग, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, पुलिस के सामने दे दी चेतावनी    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो एटीएस को इनपुट मिले हैं कि इमाम के कनेक्शन पाकिस्तान के आतंकी संगठनों से हैं, जो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। पिछले कुछ दिनों से इमाम पर लगातार नजर रखी जा रही थी। कुछ संदिग्ध डिजिटल सबूत और बातचीत मिलने के बाद हिरासत में लिया गया। हालांकि इमाम आतंकी संगठन के संपर्क में है या फिर नहीं, यह पूछताछ के बाद ही स्पष्ट होगा।
 
विज्ञापन

इमाम के पिता ने दी अपहरण की तहरीर
वहीं, इस मामले को लेकर इमाम के पिता ने गंगोह थाने में अपहरण की तहरीर दी है। बताया कि स्कॉर्पियो सवार कुछ लोग उनके बेटे को जबरन बस से उतारकर अपने साथ ले गए हैं। आशंका है कि अपहरण किया गया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि एटीएस ने इस तरह की कोई कार्रवाई की है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है। तहरीर पर जांच की जा रही है।
 

इमाम और उसके पिता का आपराधिक रिकॉर्ड
जिस इमाम को एटीएस ने पकड़ा है, उसका और उसके पिता का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। पिता पर धोखाधड़ी और साजिश के आरोप समेत कई मामले दर्ज हैं, जबकि इमाम पर काफी साल पहले मारपीट और धमकी देने जैसी धाराओं में केस दर्ज हुआ था। एटीएस आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर भी जांच कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed