फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Shivlinga uprooted in the temple of Bhayla village, villagers expressed anger, gave warning

Saharanpur: भायला गांव के मंदिर में उखाड़ा शिवलिंग, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, पुलिस के सामने दे दी चेतावनी

Thu, 15 May 2025 10:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 15 May 2025 10:45 PM IST
सार

गांव के लोग बृहस्पतिवार सुबह पूजा करने पहुंचे, तो वहां पर शिवलिंग नहीं था। ग्रामीणों ने हंगामा किया तो पुलिस ने आकर मौके पर जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Shivlinga uprooted in the temple of Bhayla village, villagers expressed anger, gave warning
शिवलिंग। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवबंद के भायला कलां गांव में प्राचीन शिव मंदिर से शिवलिंग उखाड़ने का मामला प्रकाश में आया है। जैसे ही पुलिस तक यह जानकारी पहुंची तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

 

बृहस्पतिवार को भायला कलां गांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर से शरारती तत्व शिव लिंग उखाड़ कर ले गए। देर शाम जब ग्रामीण पूजा पाठ करने के लिए मंदिर पहुंचे तो शिव लिंग गायब मिला। जानकारी मिलने पर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। ग्रामीण प्रवीण और विशाल राणा ने बताया कि शरारती तत्व सचिवालय के सामने स्थित प्राचीन शिव मंदिर से शिव लिंग को उखाड़ कर ले गए, जिससे हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। 
 
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सूचना देने के कई घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आशंका जताई कि शिव लिंग को उखाड़ कर ले जाने वाले शरारती तत्व आसपास के ही रहने वाले हैं। प्रधान देवेंद्र राणा का कहना है कि घटना को लेकर अभी ग्रामीण शांत हैं, लेकिन अगर जल्द दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो सड़क जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा। 
सीओ रविकांत पाराशर का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है। मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
 

आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार करे पुलिस: पंडित सतेंद्र
श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का कार्य कर माहौल खराब करने का प्रयास है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed