{"_id":"693078249137776e26059354","slug":"saharanpur-had-to-ask-to-remove-the-scooter-parked-on-the-road-cdo-gunner-slapped-2025-12-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: सड़क पर खड़ी स्कूटी हटाने के लिए कहना पड़ा भारी, सीडीओ के गनर को जड़े थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: सड़क पर खड़ी स्कूटी हटाने के लिए कहना पड़ा भारी, सीडीओ के गनर को जड़े थप्पड़
Wed, 03 Dec 2025 11:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:19 PM IST
सार
कैंप पुलिस चौकी के पास सीडीओ के गनर पंकज की स्कूटी चालक के साथ मारपीट हो गई। पुलिस ने आकर आरोपी को हिरासत में ले लिया वहीं गनर का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना सदर बाजार क्षेत्र के कैंप चौकी के पास स्कूटी खड़ी करने को लेकर सीडीओ के गनर पंकज और एक अन्य व्यक्ति के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि व्यक्ति ने गनर को थप्पड़ जड़ दिए। पता लगने ही पुलिस मौके पर पहुंची। यह देखकर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
मामला बुधवार देर रात का है। सीडीओ के गनर पंकज कैंप पुलिस चौकी के पास खड़े थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने स्कूटी सड़क पर खड़ी कर दी। इस पर गनर ने स्कूटी सड़क से हटाने को कहा। कुछ देर बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि व्यक्ति ने गनर को थप्पड़ जड़ दिए। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन तनाव बना रहा। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। थाने में पुलिस ने पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस ने गनर का मेडिकल कराया।
विज्ञापन
हालांकि जिस समय मारपीट हुई, उस दौरान गाड़ी में अधिकारी नहीं थे। उधर, एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी।