{"_id":"6af36a752a9ea24b7503ce74","slug":"speeding-magic-hits-a-motorcycle-youth-killed-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-187676-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: तेज रफ्तार मैजिक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: तेज रफ्तार मैजिक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत
Wed, 11 Nov 2026 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। गंगोह रोड पर गोगा म्हाड़ी के पास तेज रफ्तार मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे रामनारायण (32) की मौत हो गई। बाइक चला रहा उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
नकुड़ क्षेत्र के गांव कपूरी निवासी राजपाल ने थाना कुतुबशेर में दी तहरीर में बताया कि बेटा रामनारायण मंगलवार को अपने दोस्त अंकित सैनी के साथ बाइक से गंगोह की तरफ जा रहा था। बाइक को अंकित चला रहा था, जबकि उनका बेटा रामनारायण पीछे बैठा था। गंगोह रोड पर गोगा म्हाड़ी के पास पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, तभी तेज रफ्तार मैजिक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रामनारायण और अंकित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। जांच अधिकारी उप निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रामनारायण को मृत घोषित कर दिया।
-- -- --
पटाखे चलाने से मना करने पर हमला, दो घायल
सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला मूंगागढ़ में पटाखे चलाने से मना करने पर चार युवकों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में दो युवक घायल हो गए। काजल ने तहरीर देकर बताया कि आठ नवंबर की रात अपने घर पर थी। इसी दौरान घर के सामने कुछ लोग पटाखे चला रहे थे। उसने इसका विरोध करते हुए पटाखे चलाने से मना किया तो बंटी, छन्नड, अतुल और मोहित ने अभद्रता की। आरोप है कि आरोपियों ने तलवारों और लाठी-डंडों से परिवार पर हमला किया। इसमें मनोज और अक्षय घायल हो गए। जांच अधिकारी उप निरीक्षक सुरेशवीर सिंह ने बताया कि बंटी, छन्नड, अतुल और मोहित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।