{"_id":"6115603b8ebc3e7af241d132","slug":"saharanpur-freed-from-active-corona-patients-saharanpur-news-mrt5516289170","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के सक्रिय मरीजों से मुक्त हुआ सहारनपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के सक्रिय मरीजों से मुक्त हुआ सहारनपुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जनपद कोरोना के सक्रिय मरीजों से मुक्त हो गया है। बीते दस दिन से जनपद में एक भी संक्रमित नहीं मिलने तथा मरीजों के लगातार ठीक होने से यह हुआ है। कोविड अस्पताल पहले ही दो माह से खाली चल रहे हैं।
एक अगस्त को जनपद में दस सक्रिय मरीज थे। मगर बीते दस दिन में एक भी सक्रिय मरीज के नहीं मिलने तथा सक्रिय मरीजों के लगातार ठीक होने से जनपद कोरोना के सक्रिय मरीजों से मुक्त हुआ है। जनपद में राजकीय मेडिकल कॉलेज, ग्लोकल मेडिकल कॉलेज और सीएचसी फतेहपुर स्थित कोविड अस्पताल करीब दो माह से खाली हैं। यानी वहां दो माह से कोई मरीज भर्ती नहीं हुआ है। बीते दो माह में जो भी संक्रमित आए हैं उनको घर पर ही इलाज मिला है। कोरोना की दोनों लहर की बात करें तो जनपद में अभी तक 33149 संक्रमित मिल चुके हैं।
अभी लापरवाही ना बरतें - सीएमओ
सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक ने जनपद के सक्रिय मरीजों से मुक्त होने पर खुशी व्यक्त की। साथ ही उन्होंने लोगों से अभी लापरवाही नहीं बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। सोशल डिस्टेंसिंग और हाथों को सैनिटाइज करने की आदत बनाकर रखें।