फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Firecracker Factory Blast: Owner Booked for Safety Violations, Search On for Two Missing Workers

पटाखा फैक्टरी विस्फोट: दो की मौत के बाद मालिक पर मुकदमा, लापता मजदूरों की तलाश जारी, खौफनाक थी घटना

Sat, 25 Jul 2026 01:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 25 Jul 2026 01:53 PM IST
सार

सहारनपुर के गंगोह में पटाखा फैक्टरी विस्फोट मामले में पुलिस ने मालिक के खिलाफ लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन और लापरवाही के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। हादसे के बाद दो मजदूर लापता हैं, जबकि दो की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Saharanpur Firecracker Factory Blast: Owner Booked for Safety Violations, Search On for Two Missing Workers
सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में धमाका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सहारनपुर जनपद में गंगोह क्षेत्र के कुंडाबसी गांव स्थित राणा फायर वर्क्स पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट के मामले में पुलिस ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया लाइसेंस की शर्तों और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को हादसे का कारण माना है। विस्फोट के बाद से दो मजदूर लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन


लाइसेंस की शर्तों और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन का आरोप
कुंडा कलां चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार की ओर से कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी के अनुसार, 24 जुलाई की शाम ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन


जांच के दौरान फैक्टरी के दो कमरे और टीनशेड पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिले। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया सामने आया कि फैक्टरी मालिक हसन निवासी असालतपुर फर्रुखनगर, थाना टीला मोड़, गाजियाबाद ने लाइसेंस की शर्तों और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया। पुलिस ने मालिक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं और विस्फोटक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पटाखा फैक्टरी में धमाका: लाइसेंस था 15 किग्रा का हर कमरे में दिखा बारूद; सामने आई विस्फोट की ये तीन बड़ी वजह

बारूद का मसाला तैयार करते समय हुआ था विस्फोट
शुक्रवार शाम करीब चार बजे गंगोह-बिडौली मार्ग स्थित कुंडाबसी गांव की राणा फायर वर्क्स फैक्टरी में बारूद का मसाला तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में मध्य प्रदेश निवासी ठेकेदार दीपराज देवड़े (23) और संदीप (25) की मौके पर ही मौत हो गई थी। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि फैक्टरी के चार कमरे और टीनशेड उड़ गए। शवों के अवशेष दूर-दूर तक बिखर गए थे।

दो मजदूरों की तलाश और पहचान की कार्रवाई जारी
हादसे के बाद आकाश रावत और राहुल उर्फ लालू लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस और संबंधित टीमें दोनों की तलाश में जुटी हैं। साथ ही उनकी पहचान और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed