फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Family busy in wedding ceremony, thief took away jewelery worth Rs 10 lakh from the cupboard

Saharanpur: परिवार शादी समारोह में व्यस्त, घर की अलमारी से 10 लाख के जेवरात ले गया चोर, सीसीटीवी मैं कैद

Sun, 23 Nov 2025 04:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 23 Nov 2025 04:35 PM IST
सार

नकुड़ में नरेश सैनी की भतीजी की शादी थी। उसके मकान में ही हलवाई लगे हुए थे। शाम को समारोह चल रहा था, तभी घर से एक युवक बैग हाथ में लेकर भागता हुआ दिखाई दिया, जो कि सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Family busy in wedding ceremony, thief took away jewelery worth Rs 10 lakh from the cupboard
खुली पड़ी अलमारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नकुड़ के गांव लद्देबांस में भतीजी की शादी समारोह के दौरान नरेश सैनी के घर में अलमारी के ताले तोड़कर 10 लाख रुपये के आभूषण व नगदी चोरी कर ली गई। चोरी का पता लड़की की विदाई के बाद चला। एक संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

 

शनिवार को गांव लद्देबांस में रमेश सैनी की बेटी की बरात आई हुई थी। रमेश सैनी के मकान के बराबर में ही उसके छोटे भाई नरेश सैनी का मकान है। नरेश सैनी के मकान में ही हलवाई लगे हुए थे। पूरा परिवार शादी समारोह में व्यस्त था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को विदाई के बाद नरेश सैनी की पत्नी संगीता अपने घर आई। वहां उसने देखा कि घर में रखी लोहे की अलमारी का ताला व लॉकर टूटे थे और सामान बिखरा हुआ था। यह सब देखकर उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मकान मालिक नरेश सैनी घर पहुंचा। 
 
विज्ञापन

जेवर और नगदी चोरी होने का पता चलने पर वह बेसुध होकर गिर गया। परिजनों ने नरेश को नकुड़ में एक चिकित्सक के यहां भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बताया गया कि बारद्वारी में नाचते हुए परिवार का ही एक किशोर अपना जूता टूटने पर उसे बदलने के लिए घर आया था। उस वक्त किशोर ने एक युवक को बैग के साथ भागते देखा था। उसने यह बात उसी समय वहां काम कर रहे हलवाई को भी बताई थी।
 

उधर, गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी बैग लिए एक संदिग्ध भागता दिखाई दे रहा है। पीड़ित परिवार ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता संगीता सैनी ने बताया कि फरवरी में उसकी बेटी की शादी होनी थी। उसके लिए ही आभूषण बनवा रखे थे। बेटी के साथ ही उसके भी सारे जेवर चोरी हो गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed