फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Dumper hits a parked truck, cleaner who was checking air in tires gets his neck cut and stuck to t

Saharanpur: डंपर और ट्रक की टक्कर में कटकर उछली क्लीनर की गर्दन, सड़क पर पड़ा तड़पता रहा धड़

Mon, 23 Jun 2025 04:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 23 Jun 2025 04:21 PM IST
सार

Dangerous accident:  दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर साइड में खड़े खनिज से भरे डंपर का क्लीनर टायरों में हवा चेक कर रहा था। तभी एक ट्रक ने आकर टक्कर मार दी। हादसा देखकर लोगों की चीख निकल गई।

विज्ञापन
Saharanpur: Dumper hits a parked truck, cleaner who was checking air in tires gets his neck cut and stuck to t
आबिद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेहट कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर साइड में खड़े खनिज से भरे डंपर में पीछे से आए तेज रफ्तार खनिज से लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिस समय डंपर में टक्कर लगी, उसका क्लीनर आबिद (30) पुत्र साबिर निवासी गांव कोखनी थाना खतौली मुजफ्फरनगर टायरों को चेक कर रहा था। टक्कर इतनी भीषण हुई कि डंपर आबिद को कुचलते हुए काफी दूर जाकर रुका। उसका सिर बुरी तरह से कुचला गया, जो धड़ से अलग हो गया था।
विज्ञापन

हादसा आधी रात के बाद बेहट व कलसिया के बीच वन विभाग की नर्सरी के पास हुआ। यहां कुछ खनिज वाहन साइड में लगे खड़े थे। सबसे पीछे आबिद का डंपर खड़ा था। आबिद डंपरों के टायरों को चेक कर रहा था। इसी दौरान बेहट की तरफ से गए खनिज से भरे लक्कड़ बॉडी ट्रक ने डंपर में टक्कर मार दी। डंपर आगे की तरफ कई मीटर तक चला गया और आबिद टायरों के नीचे कुचला गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका सिर सड़क पर चिपका हुआ था, जो धड़ से अलग हो गया था। हादसे में जिस ट्रक ने टक्कर मारी, वह भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसका चालक चांद निवासी गांव दुराना थाना थानाभवन जनपद शामली गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शरीर के अंगों को सड़क से इकट्ठा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
 
विज्ञापन

मृतक के भाई जाकिर की तरफ से पुलिस ने हादसे का केस दर्ज कर लिया है। खास बात यह है कि जिस डंपर पर मृतक आबिद क्लीनर था और उसके टायरों के नीचे कुचलने से ही उसकी मौत हुई है। उस डंपर का कोई अता-पता नहीं था। 
 

बताया जा रहा है कि दोनों ही वाहनों में अवैध रूप से ओवरलोड खनिज ले जाया जा रहा था। आगे जाम लगने से यह वाहन नर्सरी के पास हाईवे पर एक साइड में खड़े कराए गए थे। पुलिस का कहना है कि ट्रक क्षतिग्रस्त हालत में है, जिसमें खनिज भरा है। उसे सड़क से हटवाकर एक साइड में करा दिया गया है, जबकि डंपर की तलाश कराई जा रही है।

यह भी देखें...
Meerut: गारमेंट्स शॉप पर थैले चोरी करते दरोगा का वीडियो वायरल, एसएसपी ने किया लाइनहाजिर    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed