फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Video of Inspector stealing four bags of clothes went viral, SSP made him present in line

Meerut: गारमेंट्स शॉप पर थैले चोरी करते दरोगा का वीडियो वायरल, एसएसपी ने किया लाइनहाजिर

Mon, 23 Jun 2025 03:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 23 Jun 2025 03:06 PM IST
सार

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दरोगा एक दुकान पर काफी देर तक खड़ा रहा। नजर बचते ही उसने कपड़े के चार थैले चोरी कर लिए। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। 
 

विज्ञापन
Meerut: Video of Inspector stealing four bags of clothes went viral, SSP made him present in line
कपड़े की दुकान से थैले उठाता दरोगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के टीएसआई (ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर) का कारनामा आप सुनेंगे, तो दंग रह जाएंगे। दरोगा ने गारमेंट्स की दुकान से कपड़े के चार थैले चोरी कर लिए। एसएसपी ने दरोगा सुमित वशिष्ठ को लाइनहाजिर कर दिया है। 
विज्ञापन

 

भगत सिंह मार्केट में सीताराम की सिंघल गारमेंट्स के नाम से कपड़ों की दुकान है। सीताराम ने बताया कि 10 जून को एक टीएसआई उनकी दुकान पर आया और काफी देर खड़े रहने के बाद काउंटर पर रखे चार थैले अपने साथ ले गया। दुकानदार ने पुलिस को इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सौंपी और कार्रवाई की मांग की। इस मामले में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कार्रवाई करते हुए टीएसआई सुमित वशिष्ठ को लाइनहाजि़र कर दिया और जांच बैठा दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में एसपी ट्रैफिक राघवेन्द्र कुमार मिश्रा का कहना है कि टीएसआई सुमित से पूछताछ में कहा कि दुकान के बाहर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए दुकान पर गए थे। जब दुकान मालिक ने उनकी ओर ध्यान नहीं दिया, तो ध्यान आकर्षित करने के लिए काउंटर से थैले उठा लाए। फिलहाल एसएसपी ने इस मामले की जांच एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह को सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed