फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Drunk youth misbehaves with lady sub-inspector on road, arrested and sent to court

Saharanpur: नशे में बिगड़ा युवक, बीच सड़क पर महिला दरोगा से अभद्रता करना पड़ा भारी, पुलिस ने पकड़ा

Tue, 21 Oct 2025 10:47 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 21 Oct 2025 10:47 PM IST
सार

दीपावली की भीड़ में गश्त कर रही महिला उपनिरीक्षक राधा चौहान से नशे में धुत युवक ने बीच सड़क पर अभद्रता की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़कर शांति भंग में चालान कर न्यायालय भेज दिया।

 

विज्ञापन
Saharanpur: Drunk youth misbehaves with lady sub-inspector on road, arrested and sent to court
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के नानौता में दीपावली पर्व के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गश्त कर रही महिला उपनिरीक्षक राधा चौहान व महिला कांस्टेबल के साथ अभद्रता करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।

विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब दो बजे नगर के गंगोह रोड पर महिला उपनिरीक्षक राधा चौहान के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम पैदल गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक बाइक से स्टंट करता नजर आया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा पर बेटे की संदिग्ध मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला दरोगा ने उसे रोका और हेलमेट न पहनने पर पूछताछ की। तभी दूसरी बाइक पर सवार नशे में धुत सौरभ निवासी गांव भारी दीनदारपुर ने बीच सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया।

महिला दरोगा और सिपाही के साथ अभद्रता करने पर पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। थाने ले जाकर पूछताछ में युवक ने माफी मांगी, जिसके बाद उसे शांति भंग की धाराओं में चालान कर न्यायालय भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed