फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur division tops in UP health dashboard ranking for the third time in a row

Saharanpur News: यूपी हेल्थ डैशबोर्ड रैकिंग में सहारनपुर मंडल लगातार तीसरी बार अव्वल

Thu, 17 Aug 2023 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur division tops in UP health dashboard ranking for the third time in a row
-0.75 का कंपोजिट स्कोर मिला, 14 संकेतकों पर होती है रैकिंग जारी
विज्ञापन

-अप्रैल, मई और जून में भी मंडल रहा था पहले पायदान पर

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। प्रदेश की हेल्थ डैशबोर्ड रैकिंग में एक बार फिर सहारनपुर मंडल ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। यह तीसरा मौका है जब मंडल पहले पायदान पर रहा है। यह उपलब्धि गर्भवती की प्रसव पूर्व चार जांचों, नियमित टीकाकरण और गृह आधारित नवजात शिशु देखभाल में मिली है। मंडल को 0.75 का कंपोजिट स्कोर मिला है।
हाल ही में प्रदेश की हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड (जून) जारी की गई है। इसमें सहारनपुर मंडल ने लगातार तीसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दूसरे नंबर पर आगरा और तीसरे नंबर पर मेरठ मंडल रहा है। सहारनपुर मंडल में जिलेवार रैकिंग की बात करें तो सहारनपुर चौथे, मुजफ्फरनगर दूसरे और शामली जिला दसवें स्थान पर है। पिछले तीन महीने से लगातार सहारनपुर मंडल पहले ही पायदान पर कायम है।
विज्ञापन

--इन संकेतकों पर होती है रैंकिंग
गर्भवती पंजीकण, गृह आधारित नवजात देखभाल, गर्भवती जांच, टीबी नोटिफिकेशन समेत 14 योजनाओं पर अच्छा काम करने के लिए यह रैकिंग दी जाती है। रैकिंग में स्टिल बर्थ रेशियो, पेंटावैलेट व बीसीजी रेशियो, हीमोग्लोबिन जांच, आशा भुगतान, परिवार नियोजन जैसी योजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



यूपी हेल्थ डैशबोर्ड रैकिंग में सहारनपुर मंडल लगातार तीसरी बार अव्वल आया है। प्रसव पूर्व जांच में 98.08, संस्थागत प्रसव में 66.01 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। इसके लिए सभी स्वास्थ्यकर्मी बधाई के पात्र हैं। यह रैकिंग जून में जारी हुई थी।

डॉ. ज्योत्सना वत्स, अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed