{"_id":"6411b34a8ad5d173020bf2c2","slug":"saharanpur-dera-chief-baba-gurinder-singh-dhillon-guides-children-in-radha-swami-satsang-beas-at-major-center-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय समागम: डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने किया बच्चों का मार्गदर्शन,कल आएंगे केशव प्रसाद मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय समागम: डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने किया बच्चों का मार्गदर्शन,कल आएंगे केशव प्रसाद मौर्य
Wed, 15 Mar 2023 05:30 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 15 Mar 2023 05:30 PM IST
सार
दो दिवसीय समागम : डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने बुधवार को मेजर सेंटर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास में बच्चों का मार्गदर्शन किया। कल सत्संग में केशव प्रसाद मौर्य भी आएंगे।
विज्ञापन
भारी संख्या में पहुंचे अनुयायी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर जनपद के सरसावा में पिलखनी स्थित मेजर सेंटर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास का दो दिवसीय समागम बुधवार यानी आज से शुरू हो गया है। डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने शबद कार्यक्रम के बाद प्रश्न उत्तर कार्यक्रम में बच्चों का मार्गदर्शन किया। डेरा प्रमुख ने पंडाल में दूर-दराज से आए अनुयायियों को खुली जीप में भ्रमण कर दर्शन देकर उन्हें निहाल किया। दोपहर में लंगर का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों बृहस्पतिवार सुबह सत्संग कर संगत को निहाल करेंगे। इस दौरान उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी सत्संग में शामिल होंगे। दो दिवसीय राधा स्वामी सत्संग ब्यास के समागम में उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार आदि से भारी मात्रा में अनुयायी शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सरिया लूट मामला: यूट्यूबर फरमानी नाज बोलीं-पिता-भाई चोर नहीं, मीडिया द्वारा फोटो लेने पर भड़कीं
विज्ञापन
अनुयायियों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। पंडाल से लेकर हाईवे तक आश्रम से जुड़े सेवादारों ने व्यवस्थाएं संभाल रखी हैं। यातायात की व्यवस्था भी सेवादार देख रहे हैं। दो दिवसीय सत्संग के चलते सरसावा से लेकर सहारनपुर तक अंबाला रोड पर भारी यातायात का संचालन बंद कर रखा है।
यह भी पढ़ें: Shamli News: नींव की खोदाई में मिले एक हजार साल पुराने सोने-चांदी के सिक्के, अंकित है मुस्लिम बादशाह का नाम