फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur-Delhi rail route will double

सहारनपुर-दिल्ली रेल मार्ग होगा दोहरा

Mon, 13 Jun 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 13 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur-Delhi rail route will double
रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते रेलवे एजीएम वेद प्रकाश सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
यात्रियों की सुविधा के लिए सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट लगेगी। साथ ही सहारनपुर से दिल्ली वाया शामली रेल मार्ग का दोहरीकरण भी पास हो गया है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। यह जानकारी उत्तर रेलवे के एजीएम वेदपाल सिंह ने पत्रकार वार्ता में दी। वह रविवार को सहारनपुर पहुंचे थे।  उन्होंने मेमोशेड के लिए चयनित जगह का मौका मुआयना भी किया। 
विज्ञापन


एजीएम वेदपाल सिंह ने बताया सहारनपुर रेलवे स्टेशन रेल बोर्ड के लिए महत्वपूर्ण स्टेशन है, जिसपर सुविधाएं बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बताया कि यात्रियों खासकर विकलांगों, बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर लिफ्ट लगाई जाएगी, जिसका प्रस्ताव पास हो गया है।
विज्ञापन


सहारनपुर से दिल्ली वाया शामली रेल मार्ग के दोहरीकरण   होना बोर्ड में भी पास हो गया है।  मार्ग का दोहरीकरण होने के बाद ट्रेनें बिना किसी रुकावट के सीधे अपने गंतव्य तक पहुंचा करेंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एजीएम ने बताया कि सहारनपुर में डीएफसी की लोडिंग के लिए मेमो शेड बनाया जाना है। मेमोशेड बनाने के लिए पेपर मिल के पास खान आलमपुरा यार्ड के बराबर में मेमो शेड बनाया जाएगा।  

उन्होंने यात्री सुविधा के लिए रेलवे बोर्ड के द्वारा चलाए जा रहे अभियान जैसे स्वच्छता अभियान, हमसफर सप्ताह, सतर्कता सप्ताह, सामंजस्य दिवस आदि का जिक्र किया। पत्रकार वार्ता के दौरान स्टेशन अधीक्षक जवाहर सिंह, अपर स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह आदि थे।  

देहरादून के लिए सीधी ट्रेन चलाने की तैयारी 
रेलवे सहारनपुर से सीधे देहरादून के लिए ट्रेन चलाने की तैयारी में है। मगर, इसके लिए लाइन भी अलग से ही बिछाया जाना जरूरी है। अभी तक यात्रियों को ट्रेन से देहरादून जाने के लिए रुड़की और हरिद्वार से होकर जाना पड़ता है। एजीएम वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि नई लाइन के लिए सर्वे होना है, जिसे बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। जल्द ही रेलवे की टीम यहां पहुंचकर सर्वे करेगी, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया चलेगी। 

स्टेशन पर बनेंगे तीन नए प्लेटफॉर्म 
सहारनपुर रेलवे स्टेशन ए-वन ग्रेड का है, लेकिन आजादी के बाद से यहां सात प्लेटफॉर्म ही हैं। जबकि, प्रत्येक वर्ष यात्री और ट्रेनें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में प्लेटफॉर्म खाली न होने की वजह से ट्रेनों को आउटर पर रोका जाता है। दिन में 40 से अधिक ट्रेनें आउटर पर रुकती हैं। इतनी ट्रेनों के आउटर पर आधा-आधा घंटा रुकने की वजह से तेल की खपत बढ़ रही है। साथ ही बिना टिकट यात्रा करने वालों और सामान लाने वालों के लिए आउटर पर ट्रेनों का रुकना फायदेमंद साबित हो रहा है। 

स्टेशन के दूसरी ओर भी खुलेगा रास्ता 
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के आने-जाने के लिए केवल एक साइड खुली हुई है। ऐसे में पीछे की ओर से आने वाले यात्रियों को भी सामने से आने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ता है। इसी लिए वर्षों से स्टेशन की दूसरी साइड यानी दक्षिण दिशा में एंट्री गेट बनाने की मांग उठती आ रही है। दूसरी साइड में एंट्री के लिए फुटओवर ब्रिज बनाया जाएगा, जिसका प्रस्ताव पास हो चुका है। 2017 के मध्य तक इसका काम कंप्लीट हो जाएगा।  


मुक्त होंगी रेलवे की जमीन
रेलवे की जमीनों पर लगातार हो रहे कब्जों से जुड़े सवाल के जवाब में एजीएम वेदपाल सिंह ने बताया कि रेलवे अपनी जमीनों को खाली कराएगा। उन्होंने सहारनपुर में छोटी लाइन और उसके आसपास की जमीन को कब्जों से मुक्त कराने के लिए शीघ्र कदम उठाने की बात कही। साथ ही डीआरएम को अधिकारियों के साथ मौका मुआयना करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed