{"_id":"646b8dcd9cd66b74e10ddc24","slug":"saharanpur-dead-bodies-of-youth-and-girl-were-buried-in-a-somber-atmosphere-both-had-consumed-poison-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदाई से पहले दुल्हन ने खाया था जहर: गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किए गए शव, पूरे गांव में पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदाई से पहले दुल्हन ने खाया था जहर: गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किए गए शव, पूरे गांव में पसरा सन्नाटा
Mon, 22 May 2023 09:14 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 22 May 2023 09:14 PM IST
सार
Saharanpur News : युवक और युवती के शवों को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। दुल्हन ने विदाई से पहले जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी, जिसके बाद पड़ोसी युवक ने भी जहर खा लिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
सहारनपुर जनपद में गंगोह क्षेत्र के गांव मैनपुरा में एक ही गली में जहरीला पदार्थ खाने से हुई युवक और युवती की मौत के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है। युवती के शव को रविवार शाम, जबकि युवक के शव को सोमवार दोपहर गमगीन माहौल में सुपुर्दे-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन
बता दें कि गांव मैनपुरा में रविवार सुबह परिजन बेटी आयशा की विदाई की तैयारियां कर रहे थे। तभी आयशा ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिसकी मौत हो गई थी। इसी बीच गांव का ही एक युवक मेहरदीन भी जहर खाकर कोतवाली जा पहुंचा। उसकी हालत को देखते हुए कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने उसे अपनी निजी कार से सीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Saharanpur: परिवार पर टूटा गमों का पहाड़, दो भाइयों की मौत से मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन
इसके बाद उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार दोपहर उसके शव को भी सुपुर्दे-ए-खाक कर दिया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण व रिश्तेदार मौजूद रहे। दो जवान मौत होने से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है, कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें: UP: आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तनाव, आमने-सामने आए दो पक्ष के लोग, अफसरों से हुई जमकर बहस