{"_id":"6aba57902b9cf60c01025682","slug":"saharanpur-cyber-fraudsters-swindled-6-33-lakh-from-a-woman-by-luring-her-with-the-promise-of-an-iphone-18-2026-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: आधे दामों पर आईफोन 18 दिलाने का दिया झांसा, साइबर ठगों ने महिला डॉक्टर से ठग लिए 6.33 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: आधे दामों पर आईफोन 18 दिलाने का दिया झांसा, साइबर ठगों ने महिला डॉक्टर से ठग लिए 6.33 लाख रुपये
Mon, 28 Sep 2026 05:34 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 28 Sep 2026 05:34 PM IST
सार
मोहल्ला जनकनगर तकिया निवासी डॉ. असमा अहमद के टेलीग्राम पर आधे दाम पर आईफोन दिलाने का मैसेज आया। असमा ने कई बार में लाखों रुपये जमा करा दिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
टेलीग्राम पर आधे दाम में आईफोन दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने महिला चिकित्सक से करीब 6.33 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। ठगों ने पहले एक हजार रुपये की प्री-बुकिंग कराई। इसके बाद वर्किंग चार्ज, शिपिंग चार्ज और अकाउंट होल्ड होने का डर दिखाकर लगातार रकम खाते में ट्रांसफर कराई। इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
थाना जनकपुरी क्षेत्र के मोहल्ला जनकनगर तकिया निवासी डॉ. असमा अहमद ने तहरीर देकर बताया कि टेलीग्राम पर आईफोन-18 आधे दाम में उपलब्ध होने का मैसेज आया था। इसके बाद टेलीग्राम अकाउंट से आईफोन बुक करने के लिए संपर्क किया गया। आरोपियों ने 15 सितंबर को प्री-बुकिंग के नाम पर एक हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने एसबीआई खाते से यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर दिया। उसी दिन दो हजार रुपये और वर्किंग चार्ज के नाम पर 3,999 रुपये जमा कराए गए। 17 सितंबर को शिपिंग चार्ज के नाम पर यूनियन बैंक खाते से 22,043 रुपये लिए गए। 18 सितंबर को फिर 44,086 व 44,086 रुपये जमा कराए गए। जांच अधिकारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
अकाउंट होल्ड होने का डर दिखाकर की वसूली
महिला डॉक्टर के मुताबिक, 19 सितंबर को आरोपियों ने अकाउंट होल्ड होने का डर दिखाकर एसबीआई खाते से 19,570 रुपये और यूनियन बैंक खाते से 7,280 व 7,280 रुपये जमा कराए। इसके बाद एसबीआई खाते और योनो कैश के माध्यम से भी कई बार रकम मंगाई गई। 20 और 21 सितंबर को भी अलग-अलग किस्तों में हजारों रुपये ट्रांसफर कराए गए। 22 सितंबर को अलग-अलग दिन भी रकम ट्रांसफर कराई।
महिला डॉक्टर के मुताबिक, 19 सितंबर को आरोपियों ने अकाउंट होल्ड होने का डर दिखाकर एसबीआई खाते से 19,570 रुपये और यूनियन बैंक खाते से 7,280 व 7,280 रुपये जमा कराए। इसके बाद एसबीआई खाते और योनो कैश के माध्यम से भी कई बार रकम मंगाई गई। 20 और 21 सितंबर को भी अलग-अलग किस्तों में हजारों रुपये ट्रांसफर कराए गए। 22 सितंबर को अलग-अलग दिन भी रकम ट्रांसफर कराई।