फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Cyber criminal cheated 20 thousand rupees from woman account but police returned it

Saharanpur: साइबर अपराधी ने नए तरीके से ठगे 20 हजार, महिला ने तुरंत दी सूचना, पुलिस ने वापस दिलाई रकम

Sat, 31 Dec 2022 08:09 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 31 Dec 2022 08:09 PM IST
सार

Saharanpur News : साइबर अपराधी ने नए तरीके से 20 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगी होने के तुरंत बाद ही महिला ने पुलिस को सूचना दे दी। खास बात है कि पुलिस ने महिला के खाते में रुपये वापस करा दिए।

विज्ञापन
Saharanpur: Cyber criminal cheated 20 thousand rupees from woman account but police returned it
साइबर ठगी का मामला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर अपराधी ने बिल न जमा होने पर विद्युत कनेक्शन कटने का डर दिखाकर महिला के खाते से 20 हजार 300 रुपये उड़ा लिए। महिला ने तुरंत इसकी सूचना साइबर थाना पुलिस को दी तो पुलिस ने आधे घंटे में पैसा वापस करा दिया। 

विज्ञापन


कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला चंद्रनगर निवासी निशी जैन समाजसेवी हैं। निशी जैन ने बताया कि शनिवार को उनके मोबाइल फोन पर एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि उनका बिजली का बिल जमा नहीं हुआ है। इसलिए कनेक्शन कट जाएगा, जबकि निशी जैन ने बिजली का बिल जमा करा रखा था। मैसेज में एक फोन नंबर भी दिया हुआ था, जिस पर निशी जैन ने कॉल की तो आरोपी ने बिजली का बिल जमा न होने और कनेक्शन कटने की बात कही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मेरठ में भाजपा नेता व उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सहारनपुर में सड़क हादसे में एक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


निशी जैन ने आरोपी को बताया कि उनका बिजली का बिल जमा है। इसके बाद आरोपी ने कहा कि अगर बिल जमा है तो वेबसाइट पर अपडेट नहीं है। इसलिए 10 रुपये ऑनलाइन उसके खाते में डालकर इसे अपडेट करा लें। झांसे में आकर निशी जैन ने 10 रुपये आरोपी के बताए खाते में ट्रांसफर कर दिया। इसके कुछ ही मिनटों बाद निशी जैन के खाते से 20 हजार 300 रुपये उड़ा लिए। इसका पता लगते ही निशी जैन बैंक गई और खाते से संबंधित जानकारी ली। 

यह भी पढ़ें: Meerut: नए साल पर किया हुड़दंग तो बरसेंगीं लाठियां, जश्न के नाम पर उत्पात मचाने वालों से निपटेगी पुलिस

इसके बाद निशी जैन ने साइबर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने बैंक अधिकारियों से संपर्क कर आरोपी के खाते को फ्रिज कराकर पैसा वापस करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed