फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: मेरठ में भाजपा नेता व उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सहारनपुर में सड़क हादसे में एक की मौत

Sat, 31 Dec 2022 03:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 31 Dec 2022 03:15 PM IST
खास बातें

नए साल का स्वागत शीतलहर से होगा। शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी होने से जहां ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सहारनपुर में आज सुबह केंटर चालक की लापरवाही ने मैक्स चालक की जान ले ली।

विज्ञापन
Meerut News Live: New year will be celebrated amidst cold wave, one died in road accident in Saharanpur
फैजी खान - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:53 PM, 31-Dec-2022
मेरठ में लाइसेंसी शस्त्रधारकाें को अब एक-एक कारतूस का हिसाब देना होगा। एक साल में कितने कारतूस लिए और कितने इस्तेमाल किए, इसका ब्योरा पुलिस को देना होगा। यदि किसी अपराध में शामिल मिले या अपराधी से मिलीभगत कर कारतूस का अवैध इस्तेमाल किया गया तो लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने वर्ष 2022 में खरीदे गए कारतूसों का सत्यापन शुरू कराया है। एसपी सिटी पीयूष् सिंह और एसपी देहात केशव कुमार को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। जिले में करीब 24000 शस्त्र लाइसेंस हैं।
03:43 PM, 31-Dec-2022

मुजफ्फरनगर में टिकौला शुगर मिल ने किया भुगतान 

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में टिकौला शुगर मिल के अधिशासी अध्यक्ष एमसी शर्मा ने बताया कि शुगर मिल ने सत्र 2022- 23 का 17 से  23 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का संपूर्ण भुगतान 28.53 करोड़ रुपए कर दिया है। समितियों के माध्यम से भुगतान किसानों को कर दिया गया है। 
विज्ञापन
03:14 PM, 31-Dec-2022

आरएसएस पदाधिकारी से अभद्रता और फिर कुत्ते से करा दिया हमला

मेरठ में सूरज कुंड पर आरएसएस पदाधिकारी महेश राठौड़ के साथ दो लोगों ने पहले अभद्रता की विरोध करने पर अपने पालतू कुत्ते से हमला करा दिया। इसकी जानकारी लगते सिविल लाइन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन विशंबर दयाल गंगवार ने बताया है कि सूरजकुंड स्थित हनुमानपुरी में मामूली बात को लेकर विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी महेश राठौड़ का पड़ोसी से विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।
 
आरोप है कि दूसरे पक्ष में महेश राठौड़ के साथ शनिवार को पहले अभद्रता की और फिर अपने पालतू कुत्ते से हमला करा दिया। जिस पर महेश राठौड़ को काफी चोट आई है। इसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता पुत्र को हिरासत में ले लिया। इस घटना की जानकारी लगने पर सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया भी मौके पर पहुंच गए। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
02:06 PM, 31-Dec-2022

मुजफ्फरनगर में सर्वे के विरोध में एसडी मार्केट बंद

व्यापारियों के बीच पहुंचे डॉ संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर जनपद में प्रशासन की ओर से एसडी और झांसी रानी मार्केट के सर्वे के विरोध में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। व्यापारियों का कहना है कि वह कई पीढ़ी से अपनी दुकानें चला रहे हैं। पालिका और प्रशासन की नियत साफ नजर नहीं आ रही है।

इससे पहले प्रशासन ने नोटिस भेजते हुए दुकानों का सर्वे कराने की बात कही थी वो हेमराज सिंह का कहना है कि सर्वे से यह पता लगाया जाएगा कि दुकान पर किस का मालिकाना हक है और उसके पास क्या प्रमाण पत्र हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान व्यापारियों के बीच पहुंचे।
01:41 PM, 31-Dec-2022

अवैध डीजल-पेट्रोल बिक्री के मामले में भाजपा नेता व उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

फैजी खान - फोटो : अमर उजाला
किठौर में अवैध रूप से डीजल-पेट्रोल बिक्री के मामले में भाजपा नेता और उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। वहीं, भाजपा के किठौर मंडलाध्यक्ष अनिल कुमार  ने मंडल प्रभारी फैजी खान  को पार्टी से निष्काषित कर दिया। 

गौरतलब है कि 27 दिसंबर को  मुखबिर की सूचना पर खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने शाहजहांपुर में भाजपा नेता फैजी खान और उसके पिता मुशीर खान द्वारा नकली व मिलावटी डीजल-पेट्रोल बेचने की सूचना पर छापेमारी की थी।इस दौरान टीम ने दुकान पर छापेमारी करते हुए 30 लीटर डीजल व 5 लीटर पेट्रोल के साथ बिक्री के उपकरण जब्त किए थे।

शुक्रवार को आपूर्ति निरीक्षक आपूर्ति निरीक्षक ने डीएम दीपक मीणा से अनुमति मिलने के बाद आरोपी फैजी खान (मंडलाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा) और उसके पिता मुशीर खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि जब्त डीजल-पेट्रोल को सैंपलिंग के लिए भेजा जाएगा।वही मुकदमा दर्ज होते ही भाजपा के जिलाध्यक्ष विमल शर्मा के निर्देश पर किठौर मंडलाध्यक्ष अनिल प्रधान ने फैजी खान को पत्र जारी कर पार्टी से बाहर कर दिया। बताया जा रहा है कि फैजी खान पर पार्टी विरोदी होने की भी कुछ दिनों से शिकायत चल रही थी।

निर्दलीय उम्मीदवार को चुनाव लड़ाने की चर्चा
सूत्रों के मुताबिक निकाय चुनाव में भाजपा नेता पार्टी उम्मीदवार को छोड़ एक निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन और प्रचार कर रहा था।जिसके चलते फैजी खान को पार्टी से निकाला गया।
01:06 PM, 31-Dec-2022

बागपत में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में शनिवार सुबह हुए हादसे में एक ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि ट्रैक्टर के टुकड़े हो गए। जानकारी के अनुसार दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शनिवार की सुबह करीब चार बजे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे का शिकार हो गई। जिसमें टक्कर लगते ही ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया और किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया है।

पढ़ें पूरी खबर: Baghpat News: तेज रफ्तार ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, ट्रैक्टर के हुए टुकड़े, बाल-बाल बचा चालक
विज्ञापन
विज्ञापन
01:02 PM, 31-Dec-2022

निकाय चुनाव को लेकर भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर का बड़ा एलान

चंद्रशेखर आजाद रावण - फोटो : सोशल मीडिया
यूपी निकाय चुनाव को लेकर भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर ने आरक्षण को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि यूपी निकाय चुनाव में भाजपा सरकार की बदनीयती के कारण ओबीसी आरक्षण खत्म हो गया। इसके विरोध में आज आजाद समाज पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों के मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगी और माननीय राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।
11:50 AM, 31-Dec-2022

पूठी में किसान की हत्या के आरोपी दोनों बेटे गिरफ्तार

मेरठ के परीक्षितगढ में गांव पूठी में बुजुर्ग किसान खीमचंद की गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों बेटों बीर सिंह और बिजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। जमीन के विवाद में बेटों ने पिता की हत्या कर दी थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आज इस पूरी वारदात का पूरा खुलासा किया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि मृतक के नाम 24 बीघा जमीन थी। इसमें आठ बीघा बेच दी थी। खीमचंद 16 बीघा जमीन दूसरे बेटों को दे रहा था। इसलिए बीर सिंह और बिजेंद्र ने हत्या का प्लान बनाकर वारदात की। घटना से पहले आरोपियों ने शराब पी और फिर पिता को मार डाला। बुधवार देर रात  खींमचंद फसल की सिंचाई करने गया था। इसी दौरान दोनों बेटे उसकी हत्या कर फरार हो गए थे। मृतक के तीसरे बेटे इंद्रपाल ने केस दर्ज कराया था। 
11:49 AM, 31-Dec-2022

बेटी की हत्या कर लाश गायब करने का आरोप

दिल्ली फरीदपुरी निवासी पूनम आर्य ने आईजी दफ्तर पहुंचकर बेटी ज्योति की हत्या कर लाश गायब का आरोप लगाया है। आईजी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

पूनम आर्य पत्नी दीपक आर्य ने बताया कि 2019 में बेटी ज्योति की शादी दौराला के ग्राम सिवाया निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले एक लाख रुपये और बाइक की मांग के चलते उत्पीड़न करने लगे। चार दिसंबर को वह बेटी की ससुराल पहुंची तो वह घर पर नहीं मिली। 
11:48 AM, 31-Dec-2022

मोहिउद्दीनपुर मिल शुरू, 15 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई

मेरठ में मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल का पेराई सत्र शुक्रवार को हवन पूजन के बाद शुरू हुआ। 26 नवंबर को मिल में हादसे के बाद से मिल बंद थी। शुक्रवार को दोबार से मिल का संचालन हुआ। पहले दिन बैलों की जोड़ी की पूजा करने के बाद विधिवत रूप से पेराई शुरू हुई।

शुक्रवार को मिल में 15 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की गई। दसूरे दिन भी किसानों की लंबी लाइनें मिल परिसर में नजर आईं। मिल के चलने से क्षेत्र के किसानों को भी काफी राहत पहुंची। अब उन्हें अन्य मिलों पर अपना गन्ना लेकर नहीं जाना पड़ेेगा। मिल गेट के किसान मिल पर ही अपना गन्ना दे सकेंगे। जिला गन्ना अधिकारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि मिल के चलने से किसानों की समस्याएं दूर होंगी। वह अपना गन्ना समय से दे सेंकेंगे। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed