फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   MLC Elections: 60.80% voter turnout for the Teachers' constituency and 39.81% for the Graduates' constituency;

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर 60.80 और स्नातक सीट पर 39.81 प्रतिशत मतदान, नौ जिलों में डाले वोट; इस दिन नतीजे

Fri, 23 Oct 2026 08:08 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 23 Oct 2026 08:08 PM IST
सार

Meerut News: मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक व स्नातक सीट पर नौ जिलों में शुक्रवार को वोट डाले गए। दोनों सीटों पर मतदान के बाद 18 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। 27 अक्तूबर को मतगणना होगी। 

विज्ञापन
MLC Elections: 60.80% voter turnout for the Teachers' constituency and 39.81% for the Graduates' constituency;
मतदान केंद्र पर पर्ची बनवाते मतदाता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक व स्नातक एमएलसी सीटों के लिए शुक्रवार को दोनों मंडलों के नौ जिलों में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। दोनों सीटों के 18 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। मतदान केंद्रों से मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में बने स्ट्रांग रूम में रखवाया गया। मतगणना 27 अक्तूबर को होगी। 
विज्ञापन

इस चुनाव में 2020 के मुकाबले मतदान प्रतिशत में थोड़ी कमी आई। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक हुए मतदान में शिक्षक सीट पर 60.80 प्रतिशत और स्नातक सीट पर 39.81 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि 2020 में हुए चुनाव में शिक्षक सीट पर 62.60 प्रतिशत और स्नातक सीट पर 42.86 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन

 
Trending Videos

शिक्षक सीट पर मतदाता बढ़ने के बाद भी घटा मतदान प्रतिशत
मेरठ-सहारनपुर मंडल के नौ जिलों में शिक्षक सीट पर 121 मतदान केंद्रों पर 130 बूथ बनाए गए, जबकि स्नातक सीट के लिए 127 मतदान केंद्रों पर 382 बूथ बनाए गए। शिक्षक सीट पर दस और स्नातक सीट पर आठ प्रत्याशी मैदान में रहे। शिक्षक सीट पर 54,525 और स्नातक सीट पर 1,28,595 मतदाता हैं। 2020 के चुनाव में शिक्षक सीट पर 33,040 और स्नातक सीट पर 2,00,097 मतदाता थे। 
विज्ञापन

इस बार शिक्षक सीट पर मतदाताओं की संख्या बढ़ने के बाद भी मतदान प्रतिशत कम हो गया। इसी तरह स्नातक सीट पर मतदाता घटने के साथ ही मतदान प्रतिशत भी घट गया। मेरठ जिले में स्नातक के लिए 31 मतदान केंद्रों के 77 बूथों पर 15,510 और शिक्षक सीट पर 30 मतदान केंद्रों पर 77 बूथों पर 6,677 मतदाता पंजीकृत रहे। निर्वाचन अधिकारी मेरठ मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी लगातार चुनावी प्रक्रिया का जायजा लेते रहे।
 
विज्ञापन

चुनाव मैदान में हैं ये उम्मीदवार
शिक्षक सीट पर भाजपा उम्मीदवार व वर्तमान एमएलसी श्रीचंद शर्मा, सपा उम्मीदवार डॉ. नितिन तोमर, माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के डॉ. सुशील पुंडीर, ठकुराई गुट के सुशील चौधरी, कुलदीप मलिक, तनुज गंभीर, स्वराजपाल, बाकिर हुसैन, पंकज कुमार, सुशील, हरकेश सिंह चुनाव मैदान में हैं। 
इसी तरह स्नातक सीट पर भाजपा के उम्मीदवार व वर्तमान एमएलसी दिनेश गोयल, सपा के प्रमेन्द्र भाटी एडवोकेट, माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के अमित कुमार जैन, ठकुराई गुट के राहुल कुशवाहा, विक्रांत वशिष्ठ एडवोकेट, विजय कुमार त्यागी, दुष्यंत, मोहम्मद अकरम रजा चुनाव मैदान में हैं।

मेरठ-सहारनपुर सीट का मतदान (प्रतिशत में)
जिला             शिक्षक सीट स्नातक सीट
सहारनपुर             36.14 63.13
मुजफ्फरनगर 45.46 65.49
शामली             61.95 78.26
मेरठ             35.25 50.78
बागपत             45.68 57.83
गाजियाबाद 26.76 56.03
हापुड़             32.68 61.78
बुलंदशहर 39.00 61.22
गौतमबुद्धनगर 35.31 52.71

कुल             39.81 60.80

ये भी देखें...
वायु प्रदूषण: देश में सबसे जहरीला मेरठ, 301 पहुंचा एक्यूआई, बागपत और मुजफ्फरनगर का भी बुरा हाल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed