{"_id":"6ae6d6ef92cad5e9980f7520","slug":"saharanpur-congress-members-gathered-on-the-dehradun-delhi-highway-and-set-off-for-jantar-mantar-2026-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: देहरादून-दिल्ली हाईवे पर जुटे कांग्रेसी, जंतर-मंतर के लिए हुए रवाना; बोले-लोकतंत्र को बचाना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: देहरादून-दिल्ली हाईवे पर जुटे कांग्रेसी, जंतर-मंतर के लिए हुए रवाना; बोले-लोकतंत्र को बचाना है
Sun, 01 Nov 2026 11:36 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:36 AM IST
सार
लखनौर-बड़गांव टोल प्लाजा पर रविवार को कांग्रेसी एकत्र हुए और जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा के नेतृत्व में दिल्ली रवाना हुए। संदीप सिंह राणा ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था को समाप्त करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
हाईवे पर कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में शामिल होने के लिए रविवार सुबह से ही देहरादून-दिल्ली हाईवे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गहमागहमी रही। जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता लखनौर-बड़गांव टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए। यहां से सैकड़ों गाड़ियों में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
Trending Videos
इस दौरान कांग्रेस नेता हमजा मसूद ने कहा कि दिल्ली में होने वाली वोट बचाओ, देश बचाओ रैली ऐतिहासिक होगी। लोकतंत्र की रक्षा के लिए आम आदमी के मताधिकार को सुरक्षित रखना कांग्रेस की प्राथमिकता है। मताधिकार की रक्षा करके ही देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने कहा कि लोकतंत्र भारत राष्ट्र की जीवन रेखा है। भाजपा सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था को समाप्त करने की कोशिश कर रही है, जो संविधान की भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र की रक्षा के लिए चल रहा संघर्ष भविष्य में देश की दूसरी आजादी की लड़ाई के रूप में जाना जाएगा।
दिल्ली रवाना होने वालों में पूर्व विधायक मसूद अख्तर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मेहरबान आलम, सांसद प्रतिनिधि संदीप वर्मा, एआईसीसी सदस्य चौधरी मुजफ्फर अली, पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नितिन शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, विवेक कांत सिंह, सुदेश प्रधान, गौरव वर्मा, शेखर चौधरी, विक्की पूजना, अक्षय चौधरी, राहत खलील, राजपाल सिंह कर्णवाल, मुनीष सहगल, नितिन राणा, भानु राणा, पवन सिंह राणा, सचिन कंबोज, अबरार, रजनीश प्रधान, सुफियान, साजिद, कुणाल शांडिल्य, अनिरुद्ध गुरुंग, अंकित राणा, राहुल शर्मा, राकेश पंडित और सोनू कश्यप आदि शामिल रहे।