Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Clash Over Offering Namaz in Saharanpur Village, Stone Pelting Creates Tension

Saharanpur: नमाज को लेकर टकराव, नोंजली दनियालपुर में दो पक्ष भिड़े, पथराव से गांव में तनाव

Tue, 06 Jan 2026 03:14 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 06 Jan 2026 03:14 PM IST
सार

सहारनपुर जनपद के नागल क्षेत्र में मस्जिद में नमाज़ अदा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पथराव में महिला समेत दो लोग घायल हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले।

 

विज्ञापन
Saharanpur: Clash Over Offering Namaz in Saharanpur Village, Stone Pelting Creates Tension
पथराव करते युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के नागल थाना क्षेत्र के गांव नोंजली दनियालपुर स्थित हाजरा मस्जिद में नमाज़ अदा करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे गांव में अफरा-तफरी और तनाव की स्थिति बन गई।

विज्ञापन


पथराव में महिला समेत दो घायल
ग्रामीणों के अनुसार, सुबह के समय शुरू हुए विवाद के दौरान एक पक्ष ने छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर बरसाए। इस दौरान अमरीशा नामक महिला घायल हो गई, जबकि दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति भी चोटिल हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: कांधला में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दोनों पक्षों ने लगाए आरोप
एक पक्ष के गुलजार, अब्दुल रहमान सहित अन्य ग्रामीणों ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वे लंबे समय से हाजरा मस्जिद में मिल-जुलकर नमाज़ पढ़ते आ रहे हैं, लेकिन अब उन्हें मस्जिद में नमाज़ पढ़ने से रोका जा रहा है।

वहीं, दूसरे पक्ष के इकराम ने आरोप लगाया कि मस्जिद की जिम्मेदारी बदलने का दबाव बनाया जा रहा था और इसी को लेकर उनके ऊपर हमला किया गया।

पुलिस जांच में जुटी, गांव में सतर्कता
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। देवबंद क्षेत्राधिकारी अभितेष सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed