फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth Brutally Beaten in Kandhla, Assault Video Goes Viral on Social Media

UP: कांधला में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Tue, 06 Jan 2026 03:05 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 06 Jan 2026 03:05 PM IST
सार

कांधला कस्बे में एक युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट का मामला सामने आया है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
Youth Brutally Beaten in Kandhla, Assault Video Goes Viral on Social Media
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांधला कसबे के बिजली घर मार्ग निवासी युवक कासिम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि मंगलवार को वह मेहनत-मजदूरी कर घर लौट रहा था, तभी मोहल्ले के तीन युवकों ने उसे रास्ते में घेर लिया।

विज्ञापन


पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से पीटा
कासिम के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: शाम को चूके तो अगली सुबह किया कत्ल... 15 दिन पहले लिखी थी भाई की हत्या की पटकथा; दुष्यंत को पछतावा नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
बताया गया कि मारपीट की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना के अगले दिन इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।

थाने में दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस
पीड़ित युवक कासिम ने कांधला थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed