फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Clash between people of two communities over DJ, many workers of Hindu organization have injured

UP: डीजे बजाने को लेकर भिड़े दो समुदाय के लोग, जमकर हुआ पथराव, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हाईवे किया जाम

Tue, 20 Jun 2023 10:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 20 Jun 2023 10:02 PM IST
सार

Saharanpur News : डीजे बजाने को लेकर दो समुदाय के लोग भिड़ गए। इस दौरान जमकर पथराव हुआ। इसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हाईवे जाम कर दिया।

विज्ञापन
Saharanpur: Clash between people of two communities over DJ, many workers of Hindu organization have injured
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी में डीजे बजाने को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का दूसरे समुदाय के युवकों के साथ झगड़ा हो गया। वहीं, देखते ही देखते दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। इसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हाईवे जाम कर दिया। वहीं, गांव में तनाव पूर्ण शांति के चलते भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव मांडेबॉस में मंगलवार को शाम के समय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही थी। बैठक के दौरान कुछ भजन चल रहे थे, जिनका दूसरे समुदाय के युवकों ने विरोध किया। इसी को लेकर दोनों समुदाय के लोगों में कहासुनी हो गई। इसके बाद पथराव शुरू हो गया, जिसमें हिंदू संगठन के कार्यकर्ता घायल हो गए।
विज्ञापन


वहीं, ग्राम प्रधान अब्दुला तारिक ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के कुछ युवक ट्रैक्टर पर डीजे बजा रहे थे। जिन्हें पूर्व में भी कई बार मना किया जा चुका है। दो दिन पूर्व भी उनके परिजनों को बुलाकर इस संबंध ने बताया गया था। लेकिन युवक लगातार तेज आवाज में गांव के बीच से डीजे बजाते रहते थे। मंगलवार शाम को भी उन युवकों ने तेज आवाज में डीजे बजाया, जिस पर दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने एतराज जताया। इसी को लेकर कहासुनी हो गई और दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: ऐतिहासिक स्थानों के बदले जाएंगे नाम, निगम की बैठक में प्रस्ताव पास, जानिए- बेगमपुल-ईव्ज चौराहे के नए नाम

ग्राम प्रधान ने बताया कि इससे पहले भी कई बार इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई है लेकिन, पुलिस ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। उधर, गुस्साए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने देहरादून हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर जाम खुलावाया। वहीं, पुलिस दोनों समुदाय के लोगों को थाने ले आई और उनसे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: बिजनौर में हादसा: सिपाही की मौत से मचा कोहराम, बेटी के सिर से उठा पिता का साया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया ने बताया कि दोनों पक्ष को थाने बुलाया गया है। गांव में शांति है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, सूचना मिलने पर सीओ सदर अभितेश सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed