फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Child stolen from District Women Hospital, police scanning CCTV footage

Saharanpur: जिला महिला अस्पताल से बच्चा चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Wed, 16 Aug 2023 12:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 16 Aug 2023 12:31 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जिला अस्पताल से बच्चा चोरी होने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया।

विज्ञापन
Saharanpur: Child stolen from District Women Hospital, police scanning CCTV footage
अस्पताल में जानकारी करते परिजन व पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जिला महिला अस्पताल से एक बच्चा चोरी हो गया। पुलिस मामले की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपी महिला अस्पताल में ही भर्ती होना बताई जा रही।
विज्ञापन


थाना बेहट क्षेत्र के गांव पाजराना निवासी महफूज अपनी पत्नी सहरीन को प्रसव पीड़ा के चलते महिला अस्पताल में 13 अगस्त को भर्ती कराया था। 14 अगस्त की सुबह महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। परिवार के लोगों में खुशी का माहौल था। 

16 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे महिला सोई हुई थी। उसके पास उसकी जेठानी शमीम बैठी हुई थी। शमीम वार्ड से बाहर गई। उसके बाद दोबारा वार्ड में आई तो उसकी आंख लग गई। इसी बीच एक महिला ने आकर बच्चे को चोरी कर लिया।
विज्ञापन


महिला की जब आंख खुली तो बेड पर उसका बच्चा नहीं था। उसने अपनी जेठानी को उठाया। जिसके बाद जिला महिला अस्पताल में खलबली मच गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाना जनकपुरी पुलिस पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अस्पताल से पहले भी बच्चे हो चुके चोरी
महिला अस्पताल से बच्चे चोरी होने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भी कई बार बच्चे चोरी हो चुके हैं। लेकिन कुछ पता नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed